बिहार की महिलाओं के लिए सीएम सम्राट की पहल, 99.97 करोड़ रुपये का दिया खास गिफ्ट

Bihar Government: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की महिलाओं को खास तोहफा दिया. राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) के स्थायी परिसर का शिलान्यास किया गया. इस परियोजना की लागत लगभग 99.97 करोड़ है.

Bihar Government: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहटा के सिंकदरपुर में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला), पटना के स्थाई परिसर का शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम ने कहा, कौशल विकास से बिहार की बेटियां हुनरमंद और आत्मनिर्भर होंगी. वे अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनायेंगी. कौशल विकास ही समृद्ध बिहार की मजबूत नींव है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कौशल विकास को नई गति मिली है. महिलाएं आगे बढ़ रहीं हैं.

12 लाख युवाओं को दी गई ट्रनिंग

राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण ट्रेनिंग, तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर काम कर रही है. वर्तमान में राज्य में लगभग 1,500 कौशल प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं. लगभग 12 लाख युवाओं को ट्रेनिंग दिया गया है. अभी एक लाख 38 हजार युवा ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं. युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप ट्रेनिंग दिया जा रहा है.

एमओयू किया गया साइन

जानकारी के मुताबिक, बिहार सरकार और भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के बीच स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की स्थापना के लिए एमओयू पर साइन और आदान-प्रदान किया गया. राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) की स्थापना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आधुनिक तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद और रोजगार योग्य बनाना है.

इतना ही नहीं, संस्थान के निर्माण के लिए बिहार सरकार ने चार एकड़ भूमि फ्री में उपलब्ध कराई है, जबकि भवन निर्माण पर करीब 99.97 करोड़ रुपये की लागत आयेगी.

सिर्फ 10 रुपये में मिल रही तकनीकी शिक्षा

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बिहार में 38 इंजीनियरिंग कॉलेज और 46 पॉलिटेक्निक संस्थान कार्यरत हैं. बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज सिर्फ 10 रुपये में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं. पॉलिटेक्निक संस्थान में मात्र 5 रुपये में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है.

इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को भी उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है. इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थानों में लैंग्वेज लैब की भी स्थापना की गई है, जहां छात्र जापानी, जर्मन, फ्रेंच समेत अन्य भाषाएं सीख रहे हैं.

Also Read: क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार बने DSP, सम्राट चौधरी ने दिया ऑफर लेटर, दोनों ने CM के छुए पैर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >