WATCH VIDEO :पुनपुन का बढ़ता पानी बना रेल के लिए खतरा, पुल संख्या 21 तक पहुंचा बाढ़ का पानी, डाउन लाइन ठप

WATCH VIDEO :पुनपुन का बढ़ता पानी बना रेल के लिए खतरा, पुल संख्या 21 तक पहुंचा बाढ़ का पानी, डाउन लाइन ठप

बिहार में बाढ़ का असर अब रेलवे पर दिखने लगा है. पुनपुन नदी का पानी जट डुमरी और परसा बाजार के बीच स्थित पुल तक पहुंच गया है, जिसके कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है. चार MEMU ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

Bihar Flood : बिहार में गंगा, गंडक और पुनपुन समेत कई नदियों के उफान पर होने का असर अब रेलवे परिचालन पर भी पड़ने लगा है. पटना-गया रेलखंड पर पुनपुन नदी का बढ़ा हुआ पानी जट डुमरी और परसा बाजार के बीच स्थित पुल संख्या 21 तक पहुंच गया है. पानी पुल के गटर के निचले हिस्से तक पहुंचने के बाद रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इस हिस्से की डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया है.

हालांकि, अप लाइन पर फिलहाल ट्रेनों का परिचालन जारी है. रेलवे की ओर से रेल पुल, ट्रैक और आसपास के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की स्थिति में समय रहते जरूरी कदम उठाया जा सके.

चार MEMU ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने पटना और गया के बीच चलने वाली चार MEMU ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इनमें गया-पटना की ट्रेन संख्या 63242 और 6324 तथा पटना-गया की ट्रेन संख्या 63245 और 63247 शामिल हैं.

इसके अलावा इस रेलखंड पर चलने वाली अन्य ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित हुई है. कई ट्रेनें करीब 3 से 4 घंटे की देरी से चल रही हैं. अचानक परिचालन प्रभावित होने से रोजाना पटना, जहानाबाद और गया के बीच सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

पटना जंक्शन पर यात्रियों की बढ़ी परेशानी

ट्रेनों के रद्द होने और देरी से चलने की वजह से पटना जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है. बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों के आने का इंतजार करते नजर आ रहे हैं. दैनिक यात्रियों के साथ उन लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें जरूरी काम से पटना, जहानाबाद या गया जाना है.

रेल परिचालन में बदलाव के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना भी बदलनी पड़ रही है. ट्रेन के समय को लेकर यात्रियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

जलस्तर पर रेलवे की नजर

पुनपुन नदी का पानी रेल पुल तक पहुंचने के बाद रेलवे प्रशासन ने स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी है. अधिकारियों की नजर नदी के जलस्तर के साथ-साथ पुल और रेल ट्रैक की स्थिति पर बनी हुई है. डाउन लाइन पर परिचालन रोकने का फैसला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

फिलहाल अप लाइन से ट्रेनों का आवागमन जारी है, लेकिन जलस्तर में आगे होने वाले बदलाव के आधार पर परिचालन को लेकर रेलवे की ओर से आगे निर्णय लिया जा सकता है. बाढ़ के बीच रेलवे की प्राथमिकता रेल पुल और ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही बनाए रखना है.

WATCH VIDEO : खगड़िया SP भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा के गंभीर आरोप, बोलीं- पति और बेटी दोनों चाहिए वापस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >