Bihar Flood News : बिहार में मानसून के दौरान आई बाढ़ ने किसानों और ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ स्कूली बच्चों की पढ़ाई को भी बुरी तरह प्रभावित किया है. कई सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जबकि स्कूल तक पहुंचने वाले रास्ते भी जलमग्न हैं. ऐसे में कई जगहों पर स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है.
स्कूल बंद होने पर बच्चों का सवाल, पानी में कैसे होगी पढ़ाई
बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले बच्चों का कहना है कि स्कूल में पानी भर जाने के बाद पढ़ाई पूरी तरह बंद हो गई है. एक छात्र ने बताया कि जब स्कूल में पानी है तो वे पढ़ने कैसे जाएंगे. बच्चों के सामने सबसे बड़ी परेशानी स्कूल बंद होने के साथ-साथ पढ़ाई का नुकसान है.
पटना के आसपास कई स्कूल बाढ़ की चपेट में
पटना से सटे पुनपुन और रघुपुर इलाके से सामने आई तस्वीरों में स्कूल परिसर में बाढ़ का पानी दिखाई दे रहा है. पानी भरने के कारण बच्चों का स्कूल जाना बंद है. कई जगह स्कूल तक पहुंचने का रास्ता भी पूरी तरह प्रभावित है. वीडियो में देखिए पूरा रिपोर्ट...