Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात! सीएम नीतीश हेलिकॉप्टर से किए निरीक्षण, ली पूरी जानकारी

Bihar Flood: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने निकले. हेलिकॉप्टर पर सवार होकर सीएम नीतीश ने बाढ़ के हालात देखें और पूरी जानकारी ली. इससे पहले बुधवार को बाढ़ से बचाव को लेकर तमाम अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने हाई लेवल मीटिंग की थी.

Bihar Flood: बिहार के कई इलाकों में इन दिनों बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. इस बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के निरीक्षण किए. इस दौरान उन्होंने बाढ़ से बिगड़े हालात को तो देखा ही लेकिन साथ में अधिकारियों से पूरी जानकारी भी ली. लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा, कोसी, बागमती समेत कई बड़ी नदियां उफनाई हुई है. कई इलाकों में लगातार नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ की स्थिति आ गई है. ऐसे में आज सीएम नीतीश बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने के लिए निकले.

इन इलाकों का किए हवाई सर्वेक्षण…

इस दौरान सीएम नीतीश ने वैशाली जिला के राघोपुर दियारा, पटना जिला के काला दियारा, रूपस महाजी, रामनगर, कसहा दियारा और मोकामा, बाढ़ और फतुहा के टाल क्षेत्र के साथ बेगूसराय और मुंगेर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किए.

बुधवार को हुई थी हाई लेवल मीटिंग

इससे पहले बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ प्रभावित इलाकों में किए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा सीएम नीतीश ने की थी. नदियों के किनारे वाले इलाकों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने का आदेश दिया गया था. बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द और पूरी संवेदनशीलता के साथ मदद सुनिश्चित किए जाने का आदेश दिया गया था.

सड़कों के मरम्मत का आदेश

इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों के बीच राहत और बचाव कार्य पूरी मुस्तैदी से करने, आनुग्रहिक राहत राशि का वितरण जल्द से जल्द कराने को भी कहा. इस दौरान हुई फसल क्षति को लेकर किसानों के बीच राशि का भुगतान सुनिश्चित करने और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत भी करने का निर्देश दिया ताकि लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

इन जिलों में बाढ़ से हाहाकार…

बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, भागलपुर, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया और कटिहार के निचले इलाकों में भी पानी घुस चुका है. करीब तीन हजार से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं. करीब 15 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. बचने के लिए लोगों को ऊंचे स्थानों पर पलायन करना पड़ रहा है. जिला प्रशासन की टीम द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत पैकेज बांटा जा रहा है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूलें भी बंद हैं. इसी कड़ी में नीतीश सरकार ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है.

Also Read: Indo-Nepal Border: बिहार के इस जिले में 15 अगस्त को हाई अलर्ट, भारत-नेपाल बॉर्डर को सील कर नाइट विजन कैमरे से निगरानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >