Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ पीड़ितों के खाते में ट्रांसफर होंगे इतने रुपये, CM नीतीश का बड़ा एलान

Bihar Flood: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बड़ी राहत का एलान किया है. हर बाढ़ पीड़ित परिवार को 7000 रुपये की मदद दी जाएगी, जो सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे. मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों की स्थिति की भी जानकारी ली.

Bihar Flood: बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में भागलपुर और अन्य बाढ़ प्रभावित जिलों में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा हुई. आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने उन्हें गंगा के किनारे वाले 10 जिलों में राहत कार्यों को लेकर हालिया स्थिति से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि इन 10 जिलों के 54 प्रखंडों की 348 पंचायतों में लगभग 24.64 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.

तेजी से चल रहा बचाव कार्य

भागलपुर में एनडीआरएफ की सात में से छह टीमें तैनात हैं. 60 मोटर बोट और 1233 नावों के जरिए अब तक करीब 37,000 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित निकाला गया है. साथ ही 52,573 लोगों को पॉलीथिन शीट और 1,785 लोगों को सूखा राशन दिया गया है. बाढ़ राहत शिविरों में 8,811 लोग सुरक्षित हैं. इसके अलावा लोगों के आने जाने की सुविधा के लिए 104 नावें चलाई जा रही है.

चलाये जा रहे हैं 186 किचन

जानकारी के मुताबिक, भागलपुर के 12 प्रखंडों की 85 पंचायतों में करीब छह लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. आठ अगस्त से सामुदायिक रसोई चल रही है, अब तक 186 किचन संचालित हो रही है और सात लाख से ज्यादा लोगों को भोजन कराया जा चुका है. NDRF और SDRF की आठ टीमों के 180 जवान 36 मोटर बोट के साथ लगातार बचाव कार्य कर रहे हैं. इसके साथ जिले में 3,360 पशु प्रभावित हुए हैं और 335 क्विंटल चारा बांटा किया गया है.

फसल और बिजली पर पूरी नजर

कृषि विभाग की माने तो, 94% फसलें लगाई गई और फसल नुकसान का आंकलन जारी है. ऊर्जा विभाग ने कहा कि बिजली सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है. जल संसाधन विभाग ने भागलपुर के इस्माइलपुर बिंदटोली में कटाव रोकने का काम तेजी से चलाया. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी तरह की दिक्कत न हो और 7000 रुपये की मदद जल्द उनके बैंक खाते में भेजी जाए.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Train News: 17, 18 और 19 अगस्त को बिहार की इन ट्रेनों के बदले रहेंगे रूट, इस वजह से लिया फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >