Bihar Chunav 2025: अब अक्षरा भी उतरीं चुनावी मैदान में! गिरिराज सिंह से की चुपचाप मुलाकात

Bihar Chunav 2025: अब तक आपने भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह और मैथिली ठाकुर के चुनाव लड़ने की चर्चा सुनी होगी. अब एक और नाम अक्षरा सिंह का जुड़ गया है. दरअसल, ये बात हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि अक्षरा सिंह ने गिरिराज सिंह से गुपचुप मुलाकात की है. ये मुलाकात एक दिन पहले हुई है. इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीत में भोजपुरी का एक और छौंका लगता नजर आ रहा है.

Bihar Chunav 2025: आपको याद दिला दें कि अक्षरा सिंह लगातार राजनीत में आने की कोशिश करतीं रहीं हैं लेकिन उन्हें ऐसी कोई खास सफलता नहीं मिली. इससे पहले उन्होंने प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी विधिवत रूप से ज्वाइन की थी. लेकिन वहां उनका जलवा नजर नहीं आया. याद होगा कि लगभग दो साल पहले उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस कर जनसुराज के साथ मिलकर बिहार की राजनीत में भोजपुरी का तड़का लगाया था. मगर वहां शायद उनके छौंके ने कुछ ज्यादा असर नहीं दिखाया. लिहाजा अब वो बीजेपी में शामिल होकर बिहार की राजनीति को भोजपुरी का झटका देने की कोशिश में है.

अक्षरा सिंह ने पोस्ट में क्या लिखा?

अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में वो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ नजर आ रहीं हैं. उन्होंने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा ‘आज बिहार के केंद्रीय मंत्री माननीय गिरिराज सिंह जी से शिष्टाचार मुलाकात और आशीर्वाद प्राप्त हुआ.’ अब आशीर्वाद के रूप में क्या उन्हें भाजपा में एंट्री मिलती है, यह तो देखने वाली बात होगी. लेकिन उनकी पोस्ट की गई तस्वीर को देखकर बिहार की राजनीत में चर्चा तो शुरू हो ही गई है.

क्या बीजेपी में लेंगी एंट्री?

सवाल यह है कि क्या भोजपुरी की ड्रामा क्वीन अक्षरा सिंह की एंट्री भाजपा में होने वाली है? अगर ऐसा होता है तो भी कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी. इससे पहले भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह, उनकी पत्नी ज्योति सिंह और अब कभी उनकी प्रेमिका रहीं अक्षरा सिंह अपने भोजपुरी के तड़के के साथ बिहार की राजनीत में ‘ड्रामा’ करतीं नजर आयेंगी. ऐसे में देखना होगा कि अक्षरा सिंह वाकई में विधानसभा चुनाव लड़तीं हैं या नहीं.

Also Read: New Bridge In Bihar: बिहार के इन दो जिलों के बीच खास तकनीक से गंडक नदी पर बनेगा शानदार पुल, जानिए क्या होगा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >