Bihar Election: 8 जून का दिन NDA के लिए बेहद खास, चिराग पासवान लेंगे बड़ा फैसला ?

Bihar Election: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल बढ़ गई है. इस बीच चिराग पासवान को लेकर चर्चा जोर-शोर से हो रही. इस बीच 8 जून को आरा में पार्टी की बड़ी रैली होने वाली है, जिसमें चिराग किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसका ऐलान कर सकते हैं.

Bihar Election: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है. तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है. इस बीच इन दिनों चर्चा लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर खूब जोर-शोर से हो रही है. दरअसल, एनडीए की ओर से यह घोषणा कर दी गई है कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव 2025 लड़ा जाएगा. चिराग पासवान खुद ही ऐसा कहते हुए नजर आए हैं. लेकिन, उनकी पार्टी लोजपा (रामविलास) की ओर से कई सारे पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिसमें मांग की जा रही है कि, चिराग पासवान बिहार का नेतृत्व करें. इन तमाम गतिविधियों के बीच पिछले दिनों ही खबर सामने आई कि, चिराग पासवान विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

किस सीट से चिराग ठोकेंगे दावेदारी ?

लेकिन, अब भी यह सवाल बना हुआ है कि, आखिर किस सीट से चिराग अपनी दावेदारी ठोकेंगे. इस बीच यह भी खबर सामने आई है कि, 8 जून का दिन एनडीए के लिए बेहद खास हो सकता है. दरअसल, चिराग पासवान के नेतृत्व में 8 जून को बड़ी रैली आरा में होने वाली है, जिसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि, इस रैली में चिराग पासवान यह ऐलान कर सकते हैं कि, आखिर वे किस सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. इधर, उनके द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर सीट पर जोर-शोर से चर्चा हो रही है.

शाहाबाद को लेकर चर्चा तेज

चर्चा थी कि, चिराग अनारक्षित सीट से चुनाव लड़ेंगे. एक पोस्टर भी लगाया गया, जिसमें शेखपुरा विधानसभा से चुनाव लड़ने की मांग की गई. लेकिन, अब कार्यकर्ता चिराग पासवान से शाहाबाद से चुनाव लड़ने की अपील कर रहे हैं. दरअसल, लोजपा (रामविलास) के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने अपील करते हुए कहा है कि, शाहाबाद की किसी भी सीट से यदि चिराग विधानसभा चुनाव लड़ते हैं, तो हम जैसे कार्यकर्ता उन्हें प्रचंड बहुमत से भारी जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. कुल मिलाकर देखा जाए तो, उन्होंने शाहाबाद की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का निमंत्रण चिराग को दिया है.

विपक्ष को देंगे बड़ा संदेश

जिसके बाद अब शाहाबाद सीट की चर्चा तेज हो गई है. इस बीच 8 जून को आरा के रमना मैदान में जो चिराग पासवान की रैली होगी, उसे लेकर कहा जा रहा है कि, शाहाबाद के 4 जिलों- भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास के लोगों की भारी भीड़ उमड़ सकती है. शाहाबाद का नाम सामने आते ही यह कहा जा रहा है कि, 8 जून को चिराग पासवान विपक्ष को बड़ा संदेश देते हुए खास फैसला ले सकते हैं. ऐसे में अब हर किसी को बस 8 जून का इंतजार है, इस सीट को लेकर चिराग क्या ऐलान करते हैं, इस पर नजरें टिक गई है.

Also Read: Darbhanga Aiims: दरभंगा एम्स का निर्माण कार्य इसी महीने हो सकता है शुरू, एजेंसी को इस काम का मिल गया टेंडर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >