Bihar Election: राहुल गांधी पर जीतन राम मांझी का तीखा तंज, बोले- 'लालू राज में आते तो हो सकता था अपहरण'

Bihar Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज फिर बिहार पहुंचे. उनके बिहार आगमन को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने तीखा तंज कसा. जीतन राम मांझी ने कहा कि, अगर राहुल गांधी लालू यादव के शासन में बार-बार बिहार आते, तो उनका अपहरण हो सकता था.

Bihar Election: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. कई बड़े नेताओं का आगमन बिहार में हो रहा है. इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में हैं. वे यहां ओबीसी सम्मेलन में शामिल होकर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जनसमर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे. इस बीच, एनडीए सहयोगी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने एक बड़ा और विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, अगर राहुल गांधी लालू यादव के शासनकाल में इस तरह बार-बार बिहार आते, तो उनका अपहरण हो सकता था. मांझी ने यहां तक कहा कि उन्हें छुड़ाने के लिए सोनिया गांधी को मुख्यमंत्री निवास पर डील करनी पड़ती.

मांझी ने एक्स पर क्या कहा ?

सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिये एक पोस्ट शेयर करते हुए जीतन राम मांझी ने लिखा कि, ‘बिहार के सुशासनी सरकार में राहुल गांधी का स्वागत है. अब बिहार वैसा नहीं जो लालू प्रसाद यादव जी और गांधी परिवार ने 20 साल पहले छोड़कर हमें दिया था. अब दूसरे राज्य के लोग यहां आने से नहीं डरतें. ये नया बिहार है जहां राहुल गांधी जी बेफिक्र होकर बार-बार आते हैं,भयमुक्त वातावरण में यात्रा करतें हैं और सुरक्षित वापिस चले जातें हैं. लालू जी के शासनकाल में राहुल गांधी जी बिहार आतें तो इनका अपहरण भी हो सकता था और उन्हें अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराने के लिए सोनिया गांधी जी को मुख्यमंत्री निवास में लालू जी सहित बाक़ी अपराधियों के साथ डील करनी पड़ती.’ इस तरह से जीतन राम मांझी ने करारा तंज कसा.

https://twitter.com/jitanrmanjhi/status/1930863565310660921

बीजेपी ने भी राहुल गांधी पर साधा निशाना

वहीं, दूसरी ओर राहुल गांधी की यात्रा पर बीजेपी ने भी तंज कसा है. दरअसल, बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि, राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां कांग्रेस का और ज़्यादा नुकसान हो जाता है. इस बार गया में आए हैं, तो पार्टी को पूरी तरह ‘मोक्ष’ दिला कर ही लौटेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि, राहुल गांधी की यह यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक ड्रामा है. उन्हें पिछड़े और अति-पिछड़े वर्गों की भलाई से कोई लेना-देना नहीं है. वे आते हैं, भाषण देते हैं और चले जाते हैं.

(मानसी सिंह की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार में 74 मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोलने के था लक्ष्य, अब तक सिर्फ 34 ही हो सके चालू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >