Bihar Election: बिहार के दो बड़े नेता चिराग-तेजस्वी का आमना-सामना, आंख दिखाने के बदले मिले गले, सियासत ने ली करवट ?

Bihar Election: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एक तस्वीर सामने आ गई है, जिसने सियासी पारा चढ़ा दिया है. दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का आमना-सामना हुआ. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया. हाथ मिलाया और हालचाल भी पूछा. जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है.

Bihar Election: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारे में कई तरह की हलचल देखने के लिए मिल रही है. इस बीच एक तस्वीर सामने आ गई है, जिससे बिहार का सियासी पारा ही चढ़ गया है. दरअसल, बिहार दो बड़े युवा चेहरों की मुलाकात हुई, जिससे सियासत में खलबली मच गई है. लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आमना-सामना हुआ. इस दौरान जो कुछ भी गतिविधियां हुई, वह चर्चे में छा गई है.

गले लगाया, गर्मजोशी से मिलाया हाथ

चर्चा तेज हो गई है कि, बिहार के वो दो बड़े नेता जो एक-दूसरे पर ‘जुबानी बाण’ छोड़ते हैं. उन दोनों की जब मुलाकात हुई तो, उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाया और हाथ मिलाया. इतना ही नहीं, चिराग-तेजस्वी ने एक-दूसरे का हाल-चाल भी जाना. चिराग पासवान और तेजस्वी यादव की मुलाकात कुछ सेकंड की ही थी. लेकिन, उस मुलाकात ने बिहार की सियासत में खलबली मचा दी. हालांकि, दोनों की मुलाकात को लेकर साफ तौर पर बताया गया कि, चिराग-तेजस्वी नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के पांडेय गंगौट गांव में शहीद मनीष कुमार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. 

सियासी गलियारे में कयासों का सिलसिला तेज

तेजस्वी यादव ने इस दौरान शहीद मनीष कुमार को श्रद्धांजलि दी. शहीद के परिवालों से बातचीत की. इसके बाद तेजस्वी वहां से लौटने लगे, लेकिन उसी दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंच गए. चिराग पासवान को देख तेजस्वी यादव रूक गए और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया. इसके साथ ही गर्मजोशी से हाथ भी मिलाया और हालचाल जाना. यह वाकया सुर्खियों में छा गया है. बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर होने को लेकर कयासों का सिलसिला शुरू हो गया. हालांकि, इस दौरान चिराग पासवान और तेजस्वी यादव ने एक-दूसरे की मुलाकात पर कोई बयान नहीं दिया. लेकिन, दोनों ने शहीद के परिवार की मदद करने की बात कही. 

Also Read: Summer Special Train: गर्मी की छुट्टी में बना रहे बाहर घूमने की प्लानिंग, तो रेलवे का ये फैसला जानकर मन हो जाएगा गदगद 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >