सम्राट चौधरी का मास्टर प्लान, बिहार के वेटलैंड और तालाबों की बदलेगी तस्वीर

Bihar ECO Tourism: बिहार सरकार ने राज्य में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है. जलाशयों, तालाबों और वेटलैंड के आसपास आधुनिक पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन बढ़ेगा.

Bihar ECO Tourism: बिहार में पर्यटन को बढ़ाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सरकार अब बड़ा कदम उठा रही है. इसी को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के 1 अणे मार्ग स्थित लोक सेवक आवास के संकल्प सभागार में एक अहम बैठक की. इस बैठक में अधिकारियों के साथ मिलकर इको टूरिज्म को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर विस्तार से चर्चा हुई.

अधिकारियों ने पेश किया पूरा प्लान

बैठक के दौरान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर और जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने अपने-अपने विभाग की योजनाएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं. उन्होंने बताया कि किस तरह प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाए बिना सुंदर पर्यटन स्थल तैयार किए जा सकते हैं और इसके लिए क्या तैयारी की गई है.

जलाशयों के आसपास विकसित होंगे पर्यटन स्थल

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि राज्य के सभी बड़े जलाशयों, तालाबों और झीलों के आसपास पीपीपी मॉडल के तहत इको टूरिज्म विकसित किया जाए. उन्होंने कहा कि इन जगहों पर पर्यटकों के लिए रहने, खाने और घूमने की अच्छी और आधुनिक सुविधा होनी चाहिए. साथ ही यह भी कहा कि योजना शुरू करने से पहले स्थानीय लोगों से बात की जाए और उनके सुझावों को भी शामिल किया जाए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बनेगा खास पैकेज

सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक खास पर्यटन पैकेज तैयार करने जा रही है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसे जल्द तैयार करने को कहा. उनका मानना है कि बेहतर सुविधाएं और अच्छे पैकेज मिलने पर ज्यादा लोग बिहार घूमने आएंगे. इससे स्थानीय दुकानदारों, गाइड और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को सीधा फायदा होगा और रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे.

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि सभी जलाशयों और तालाबों के आसपास बड़े पैमाने पर पौधारोपण कराया जाए. वेटलैंड क्षेत्रों को भी व्यवस्थित तरीके से विकसित किया जाएगा ताकि वहां हरियाली बढ़े और पर्यावरण बेहतर हो. इससे जल संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी और राज्य का हरित क्षेत्र बढ़ेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार TRE-4 पर शिक्षा मंत्री ने दिया अपडेट, बोले- तैयारी करो, जल्द आएगा शिक्षक भर्ती विज्ञापन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >