Bihar Crime: पटना के जेल में कैदियों की मौज ! शराब-गांजा पीते वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Bihar Crime: राजधानी पटना के मसौढ़ी के जेल में बंद कैदियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद अब जेल प्रशासन पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं. दरअसल, कैदियों का जेल में शराब और गांजा पीते वीडियो सामने आया है, जिसके बाद हड़कंप मच गया.

Bihar Crime: बिहार में शराबबंदी को लेकर अक्सर सवाल खड़े किए जाते हैं. कई बार बिहार पुलिस पर भी सवाल खड़े हुए है. इस बीच एक बार फिर से बिहार में शराबबंदी सवालों के घेरे में आ गई है. दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े ही तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो राजधानी पटना के मसौढ़ी जेल की है. उस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, जेल में बंद कैदी शराब और गांजा पी रहे हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो, कैदियों की जेल में पार्टी हो रही है. हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.

शराब और गांजा पीते वीडियो वायरल

वायरल वीडियो की विस्तार रूप से बात की जाए तो, कुछ कैदी जेल के अंदर शराब पार्टी, गांजा लेते और मोबाइल से वीडियो बनाते दिख रहे हैं. शराब की बोतलें लहरा रहे हैं और मस्ती के मूड में कैमरे की ओर देखकर इशारे कर रहे हैं. इतना ही नहीं, वीडियो में दिख रहे युवक खुद को मसौढ़ी जेल का कैदी भी बता रहे हैं. साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, सजा काटने वाली जगह पर मौस-मस्ती की जा रही है. यह वीडियो बिहार में शराबबंदी को ओपन चैलेंज तो करती ही है. लेकिन, साथ में इस घटना के कारण जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.

जेल अधीक्षक ने दिया आदेश

इधर, वीडियो के सामने आने के बाद बेऊर जेल अधीक्षक ने जांच के आदेश दिये हैं. उन्होंने मसौढ़ी उपकारा से जांच रिपोर्ट मांगी है. वायरल वीडियो के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठने लगा है. आखिर जेल के अंदर शराब और गांजा कैसे पहुंचा रहा. बता दें कि, मसौढ़ी उपकारा के अंदर प्रतिबंधित गांजा, मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक सामानों की आपूर्ति के आरोप पहले भी लगते रहे हैं. बेऊर जेल अधीक्षक के आदेश के बाद जांच शुरू कर दी गई है. यह भी जांच की जा रही है कि, जिन कैदियों का चेहरा वीडियो में दिख रहा, वे जेल में बंद हैं या नहीं. अगर मामला सही पाया गया तो कार्रवाई होगी. इतना ही नहीं, कारा कर्मियों पर भी कार्रवाई की जायेगी.

Also Read: Nitish Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 47 एजेंडों पर लगी मुहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >