Bihar Crime: पटना पीएमसीएच की नर्स का मर्डर, संपत्ति विवाद में गोली मारकर हत्या की आशंका

Bihar Crime: पटना पीएमसीएच में जीएनएम पद पर कार्यरत नर्स का मर्डर कर दिया गया है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का महौल है. पुलिस घटना स्थल पर कैंप कर रही है.

Bihar Crime: बिहार की राजधानी पटना स्थित पीएमसीएच की नर्स को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. बदमाशों ने इस घटना को अंजाम नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत डोईया गांव में शनिवार को दिया. मृतका की पहचान 60 वर्षीय सुशीला देवी के रूप में हुई है, जो पटना पीएमसीएच में जीएनएम (स्टाफ नर्स) के पद पर कार्यरत थीं.

बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुशीला देवी खेत से लौट रही थीं, तभी पीछे से घात लगाए बदमाशों ने सिर में गोली मार दी. गोली लगने के बाद वह सड़क किनारे गिर पड़ीं. आनन-फानन में घायल सुशीला देवी को बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जमीन विवाद में हत्या का आरोप

मृतक सुशीला देवी के पुत्र सोनू कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से खेत से सटा साढ़े 4 बीघा गोतिया जमीन को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था. शुक्रवार से ही चचेरे भाई नीलेश कुमार द्वारा ‘गोली मारने’ की धमकियां दी जा रही थीं. शनिवार को राह चलते ही माताजी सड़क किनारे लहूलुहान पड़ी मिलीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है. सूचना पर मॉडल अस्पताल में पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से चार गोलियां बरामद की हैं. एसडीपीओ सदर–II संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि चचेरे भाइयों सहित कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. वहीं घटना के बाद डोईया और आस पास के ग्रामीणों में तनाव व्याप्त है.

Also Read: Bihar News: मधुबनी में पुलिस की गाड़ी से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया पथराव तो पुलिस ने की हवाई फायरिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >