Bihar Crime News: 10 मिनट में लाखों रुपये ले भागे चोर और पुलिस खंगालती रह गई CCTV फुटेज, इस तरह हुई पूरी घटना…

Bihar Crime News: पटना में एक फ्लैट से 10 मिनट में लाखों रुपये चोर लेकर भाग निकले. चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. मामला गौरीचक थाना इलाके से जुड़ा है. फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही और चोरों की पहचान करने में जुटी है.

Bihar Crime News: पटना के गौरीचक थाना इलाके के सोहगी मोड़ के पास एक अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आयी. तीसरे फ्लोर पर रहने वाले पेंट व्यवसायी रोशन कुमार के घर से करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो गयी. इसमें 5 लाख नकद, सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान हैं. रोशन कुमार ने बताया, मंगलवार को यह चोरी दोपहर के वक्त 10 मिनट में की गयी. उनकी मां सरोज देवी किसी काम से नीचे गई थी. तभी चोरों ने मौका पाकर फ्लैट का ताला काटा और अंदर घुस गये.

सीसीटीवी में क्या दिखा?

चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में दिखा कि जैसे ही चोर ताला काटकर अंदर घुसता है, सीसीटीवी से कुत्ते जैसी आवाज निकलती है, जिससे वह डरकर भाग जाता है. लेकिन कुछ देर बाद जब उसे समझ आता है कि यह आवाज असली कुत्ते की नहीं बल्कि कैमरे की सुरक्षा अलर्ट साउंड थी, तो वह फिर दोबारा अंदर घुसता है. इसके बाद चोर बेहद निडरता से अलमारी खोलता है. बैग में गहने और रुपये भरता है. इसके बाद आराम से फरार हो जाता है.

फ्लैट मालिक को किस पर हो रहा संदेह?

फ्लैट मालिक रोशन कुमार ने बताया कि गार्ड की भूमिका पर भी संदेह है, क्योंकि कुछ युवक खुद को बिजली का काम करने वाला बताकर अपार्टमेंट में घुसे थे. गार्ड का कहना है कि सिक्स फ्लोर पर जाने और एसी का काम करना है, बोलकर तीन लोग ऊपर गये थे. इसके अलावा उसे कुछ नहीं पता. जिस तरीके से चोरी की वारदात 10 मिनट में हुई है उससे लगता है कि इस फ्लैट में पहले काम करने वाले मजदूर युवकों का भी हाथ हो सकता है जिन्हें पूरी जानकारी थी कि कौन कितने बजे कहां रहता है.

गौरीचक थानाध्यक्ष ने क्या बताया?

गौरीचक थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी में तीन युवक मजदूर जैसे कपड़ों में नजर आ रहे हैं. फुटेज में उनके चेहरे साफ दिख रहे हैं. हालांकि, अब तक पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. घटना के बाद अपार्टमेंट के रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है.

Also Read: Bihar News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, नेपाल बॉर्डर सील, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >