Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना के पटना सिटी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात हुई. एक 26 साल के युवक ने अपने ही 62 वर्षीय मामा की बीच सड़क पर चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना गुरुवार की बताई जा रही है. वारदात का CCTV वीडियो भी सामने आया है. जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है.
वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी अपने मामा के साथ सड़क पर सामान्य तरीके से चल रहा था. दोनों के बीच कोई बहस या झगड़ा नजर नहीं आता. करीब 10 सेकेंड तक वे साथ-साथ चलते रहे. मामा को जरा भी अंदाजा नहीं था कि अगला पल उनकी जिंदगी का आखिरी पल होगा.
23 सेकेंड में बुजुर्ग पर किए कई वार
अचानक युवक ने चाकू निकाला. उसने सीधे गर्दन पर वार किया. पहला वार इतना तेज था कि बुजुर्ग संभल ही नहीं पाए. इसके बाद आरोपी ने रुकने का नाम नहीं लिया. करीब 20 से 25 सेकेंड के भीतर उसने कई वार कर दिए. बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े. आसपास मौजूद लोग घबरा गए. सड़क पर अफरातफरी मच गई.
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी में कोई डर नहीं दिखा. वह कुछ कदम पीछे लौटा. उसने अपने बाल ठीक किए. फिर आराम से टहलते हुए मौके से निकल गया. जैसे कुछ हुआ ही न हो.
आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है.
दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने इलाके में दहशत फैला दी है. लोग हैरान हैं कि आखिर एक भांजा अपने मामा की इतनी बेरहमी से हत्या कैसे कर सकता है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Also Read: अब सीबीआई के हाथ में पटना नीट छात्रा केस की कमान, स्पेशल केस के तौर पर किया रजिस्टर
