पटना में नशीले इंजेक्शन के कारोबार का भंडाफोड़, इंजेक्शन के साथ नाबालिग समेत 2 गिरफ्तार

Bihar Crime News : राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 1000 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं.

Bihar Crime News : (नितिश सिंह) राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 1000 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता था.

जोगिया टोली में छापेमारी, दो धंधेबाज गिरफ्तार

गर्दनीबाग थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जोगिया टोली स्थित एक मकान में नशीले इंजेक्शन का अवैध कारोबार चल रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में एक नाबालिग भी शामिल है.

किराए के कमरे से मिला नशीले इंजेक्शन का जखीरा

पुलिस जांच में पता चला कि दोनों आरोपी जोगिया टोली में पुरुषोत्तम सिंह के मकान में किराए पर रह रहे थे. तलाशी के दौरान कमरे से एविल समेत नशे में इस्तेमाल होने वाले बड़ी मात्रा में इंजेक्शन बरामद किए गए. पुलिस के अनुसार करीब एक हजार इंजेक्शन जब्त किए गए हैं.

Patna News : वैशाली का रहने वाला है मुख्य आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में शिवम नामक युवक वैशाली जिले के राघोपुर का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी बाजार में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करते थे और नशा करने वालों को बेचते थे.

Drug Injection Racket: सप्लाई चेन खंगाल रही पुलिस

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं, जिनसे वे इंजेक्शन खरीदते थे. पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. बरामद मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके.

नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस कार्रवाई को नशीले पदार्थों की अवैध सप्लाई पर बड़ी चोट माना जा रहा है.

Also Read : सारण में मां भगवती मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं से गूंजा पचलख नवादा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >