बिहार में हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, पहले लड़की कॉल कर मीठी-मीठी बातों में फंसाती थी फिर अपराधी करते थे अगवा…

Bihar Crime News: बिहार में हनी ट्रैप गिरोह काफी एक्टिव है. अपने जाल में फंसाकर बिजनेसमैन और अमीर लोगों से पैसा वसूलने का काम करते हैं. इस गिरोह का भंडाफोड़ बिहार पुलिस ने किया है.

Bihar Crime News: बिहार में हनी ट्रैप गिरोह काफी एक्टिव है. अपने जाल में फंसाकर बिजनेसमैन और अमीर लोगों से पैसा वसूलने का काम करते हैं. इस गिरोह का भंडाफोड़ बिहार पुलिस ने किया है. दानापुर के एक कारोबारी को हनी ट्रैप के गुर्गों ने फंसाया था. पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार की है. इस गिरोह में महिला सदस्य भी शामिल हैं. जो लोगों को कॉल करती हैं और अपने मीठी-मीठी बातों में फंसाती हैं, फिर गिरोह के जो बदमाश होते हैं उन्हें अगवा कर वसूली करते हैं.

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान दीपक कुमार जो बाढ़ का रहने वाला है, रणधीर कुमार जो पंडारक का रहने वाला है, मुकेश कुमार जो जमालपुर का रहने वाला है के रूप में की गई है. उनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है जिसमें एक पिस्टल, एक कट्टा, दो जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: ‘वी वांट जस्टिस, नो सेफ्टी नो ड्यूटी’ से गूंजा बेतिया का जीएमसीएच, IGIMS पटना में इमरजेंसी सेवा भी बंद…

अपराधियों ने दानापुर के एक कारोबारी को किए थे अगवा

बता दें कि अपराधियों ने दानापुर के रहने वाले एक फिनायल कारोबारी को अपने जाल में फंसाया था. गिरोह की महिला सदस्य पहले कॉल किया फिर अपनी मीठी बातों में फंसाया और बख्तियारपुर स्थित एक होटल में बुलाया. कारोबारी अपने घर बिना बताए महिला से मिलने के लिए निकल गए, अभी जा हीं रहे थे कि गिरोह के अपराधियों ने रास्ते से हीं उनका अपहरण कर लिया.

ये भी पढ़ें: बेगूसराय के एक स्कूल में कमर भर पानी में खड़ा होकर फहराया गया तिरंगा, प्रिंसिपल बोलीं: 2021 में भी ऐसे हीं बने थे हालात…

पुलिस ने क्या कहा ?

पुलिस का कहना है कि कारोबारी को बदमाशों ने कार में बैठाकर अथमलगोला स्थित दियारा में ले गए थे. वहां एक झोपड़ी में बंद कर दिया गया था. अथमलगोला में एक हत्या के मामले में छापेमारी की जा रही थी जिसमें दीपक कुमार का भी नाम शामिल था. उसी छापेमारी में दीपक सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया गया. उसके बाद इस गिरोह का भी भंडाफोड़ हो गया.

इस गिरोह में शामिल दीपक कुमार कौन है?

जब छापेमारी हुई वहां डरे सहमे एक और शख्स था. उन्होंने बताया की अभी दो घंटे पहले उन्हें अगवा कर वहां लाया गया है. अभी फिरौती की मांग परिजनों से नहीं की गई थी. पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने रामकृष्णा नगर के एक अपराधी के साथ मिलकर हनी ट्रैप में फंसाकर इनलोगों ने फिरौती की योजना बनाई थी. दीपक कुमार कुख्यात बदमाश है उसपर हत्या और डकैती के चार मुकदमे दर्ज हैं.

दिल्ली-UP में भारी बारिश, राजस्थान-ओडिशा में अलर्ट, जानें कैसा रहेगा देश का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >