Bihar Crime News: बिहटा में दबंगों ने महादलित के घर में घुसकर मारी गोली, हत्या के बाद सभी फरार

Bihar Crime News: बिहटा में दबंगों ने एक महादलित के घर में घुस्कर एक व्यक्ति की गोली मरकर हत्या कर दी. इसके बाद घर के सदस्यों की जमकर पिटाई भी की. हत्या के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है. घटना अहले सुबह बिहटा थाना क्षेत्र के नत्थूपुर गांव का बताया जा रहा है.

बिहार की राजधानी पटना के बिहटा से बड़ी खबर सामने आ रही है. पांच छह की संख्या में दबंगों ने एक महादलित को गोली मारकर हत्या कर दी है. हत्या करने के बाद दबंगों ने घर की महिलाएं और बच्चों को भी जमकर पिटायी की है. हत्या के बाद अपराधियों ने घर में तोड़फोड़ भी की है, इसके बाद सभी अपराधी फरार हो गये. हत्या के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है. घटना शनिवार की सुबह की बतायी जा रही है.

हत्या के बाद सभी अपराधी फरार

जानकारी के अनुसार बिहटा के नथूपुर गांव में लख्खू राम नाम के महादलित के घर में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. इसके बाद सभी अपराधी फरार हो गये. मृतक के परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि एक मकान को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जिसमे मृतक का कब्जा था. लेकिन कुछ दबंग लगातार उसे हथियाना चाह रहे थे, जिसमे लख्खू और उसका परिवार बाधा बन रहे थे. इस जमीन को पाने के लिए दबंगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुची पुलिस मामले की जांच कर रही है. अपराधी की पहचान के बाद कार्रवाई करने में जुटी है.

मृतक के बेटे ने क्या कहा

मृतक के बेटा योन प्रकास का कहना है की हमारा खानदानी मकान है. जिस पर काफी वक़्त से दबंग कब्जा करना चाह रहें है. घर का सारा सामान भी दबंग अपने साथ ले गए. दबंगों ने अब मेरे पिता की गोलियों से भुन कर हत्या कर दी है. बेटे का केहना है की उसके पिता को लगभग तीन गोली मारी गयी है. जिस कारण से उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई है | बेटे ने यह भी कहा की अब वो अपाना खानदानी घर छोड़कर कहाँ जाए. वह इस मामले में प्रशासन न्याय चाहते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >