Bihar Crime: पटना के मनेर में चाचा-भतीजे पर फायरिंग, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Bihar Crime: पटना के मनेर में अपराधियों ने बाइक सवाल चाचा और भतीजे पर फायरिंग की. इस फायरिंग में चाचा की मौत हो गयी, जबकि भतीजा घायल है.

Bihar Crime: पटना. राजधानी पटना से सटे मनेर में देर रात अपराधियों ने चाचा और भतीजे पर फायरिंग की. दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टरों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया, जबकि भतीजा बुरी तरह से घायल है. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. घटना के पीछे का कारण पता नहीं चला है, लोग पुरानी रंजिश बता रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

गोली मार कर भाग गये हमलावर

जानकारी के अनुसार, मनेर थाने के ब्रह्मचारी पोखर गांव के पास देव कुमार अपने भतीजा बिट्टू के साथ बाइक से अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही दोनों घर के नजदीक पहुंचे, उनका पीछा कर रहे अपराधियों ने दोनों चाचा और भतीजे पर फायरिंग शुरू कर दी. दोनों गाली लगने के बाद सड़क पर गिर गये. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गोलीबारी की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मनेर थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहां इलाज के दौरान चाचा देव कुमार की मौत हो गई, जबकि बिट्टू का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है.

Also Read: Bihar: राबड़ी देवी ने बहू राजश्री को सिखाया चक्की चलाना, तेजस्वी की पत्नी ने इंस्टा पर शेयर की फीलिंग

पीठ पर मारी गयी गोली से हुई मौत

डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि देव कुमार को अपराधियों ने पीछे से गोली मारी है, जो सीने के आर-पार हो गई. उन्होंने बताया कि दो मोटरसाइकिल से चार अपराधी चाचा भतीजा दोनों का पीछा करते हुए ब्रह्मचारी गांव के नजदीक पहुंचे और दोनों को गोली मार दी. बिट्टू कुमार के बाह में गोली लगी है और वह घायल है. माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है. अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >