Bihar Crime: बीएसएफ जवान का हाथ-पैर जंजीर से बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, हत्या की कोशिश

Bihar Crime: मुंगेर में बीएसएफ जवान का हाथ पैर बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है. अपराधियों ने मुंह पर भी कपड़ा बांध दिया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Crime: बिहार के मुंगेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बीएसएफ जवान की हत्या की कोशिश की गयी. उसके हाथ पैर जंजीर से बांधकर उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया. पीड़ित की पहचान मुंगेर के जमालपुर में बीएसएपी-9 में तैनात जहानाबाद के सिपाही संतोष कुमार के रूप में की गयी है. 

सब्जी लेकर आवास पर लौट रहे थे

पीड़ित जवान संतोष कुमार ने बताया कि वह रविवार की शाम सब्जी-फल लेकर अपने आवास लौट रहे थे. इसी दौरान दौलतपुर दुर्गा मंदिर के पास वाले रेलवे ट्रैक को पार करने के बाद 6 अज्ञात बदमाश उनका पीछा करने लगे. रेलवे पुल के पास पहुंचते ही दो लोगों ने उनकी गर्दन का कॉलर पकड़ लिया और उनके ऊपर पिस्टल तान दी. जवान ने छोड़ देने की विनती की, लेकिन बदमाशों ने उनके मुंह में कपड़ा बांधकर हाथ-पैर जंजीर से बांध दिया और रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. 

पुलिस पदाधिकारी के सामने खोली गयी जंजीर

वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने जवान को ट्रैक पर कराहते और चिल्लाते देखा. इसके बाद उसने डायल 112 पर सूचना दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जवान को पकड़कर थाने ले गई. बाद में उन्हें बीएसएपी 9 परिसर ले जाया गया, जहां पदाधिकारी की मौजूदगी में उनके हाथों में लगी जंजीर तोड़ी गई. 

18 लोगों पर FIR दर्ज

पूरे मामले को लेकर जमालपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित जवान के आवेदन पर 12 पुलिस जवानों और 6 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. वहीं एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिसकर्मी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. सदर एडीपीओ अभिषेक आनंद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है.

ALSO READ: ई बिहार है भैया! ट्रैक्टर के बाद अब ब्लूटूथ का बना निवास प्रमाणपत्र, माता-पिता का नाम देख माथा पीट लेंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >