बिहार में CM को लेकर बढ़ा सस्पेंस, BJP मीटिंग से गायब रहे सम्राट- क्‍या बदलेगा खेल?

Bihar CM Race Samrat Choudhary : बिहार में अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है. BJP की अहम बैठक से सम्राट चौधरी की गैरमौजूदगी और फिर अचानक नीतीश कुमार से मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. जानिए क्‍या हो रही है चर्चा.

Bihar CM Race Samrat Choudhary : बिहार की राजनीति में इस वक्‍त सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिहार का अगला मुख्‍यमंत्री कौन होगा? लेकिन यह सवाल और गहराता जा रहा है. दरअसल, इस वक्‍त सीएम की रेस में सबसे आगे बिहार के डिप्‍टी सीएम सम्राट चौधरी चल रहे हैं. लेकिन राजनीति के खेल में कब तक आगे रहेंगे ये कहना बहुत मुश्किल है. मगर राजनीति गलियारे से एक चौंकाने वाली बात सामने आ रही है.

चौंकाने वाली बात!

चौंकाने वाली बात ये है कि भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम से सम्राट चौधरी नदारद रहे. यह कार्यक्रम पार्टी दफ्तर में आयोजित किया था. जिसमें पार्टी के सभी बड़े नेताओं को बुलाया गया था. इस कार्यक्रम में डिप्‍टी सीएम विजय सिन्‍हा शामिल थे. मगर, सम्राट चौधरी की गैरमौजूदगी कई सवाल खड़े कर रही है.

क्‍या मिल गया बड़ा संदेश

सम्राट चौधरी की गैरमौजूदगी को लेकर बिहार में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है. माना जा रहा है कि पार्टी और गठबंधन के बीच कुछ तो गड़बड़ है. जिसके विरोध में सम्राट ने कार्यक्रम से दूरी बनाई. वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि सम्राट चौधरी को कोई बड़ा संदेश मिल गया है.

संशय की स्थिति

आमतौर पर नीतीश कुमार से हर रोज मुलाकात करने वाले सम्राट चौधरी ने आज उनसे मुलाकात नहीं की. सम्राट चौधरी लगभग हर रोज नीतीश कुमार के आवास उनसे मुलाकात करने जाते हैं. मगर, आज ऐसा नहीं हुआ. ऐसे में बिहार की राजनीति में एक बार फिर से संशय की स्थिति बन गई है. 

नाराज सम्राट ने बनाई दूरी?

राजनीतिक गलियारे में इस चर्चा को हवा दी जा रही है कि सम्राट चौधरी का नाम सीएम रेस से बाहर कर दिया गया है. इसके पीछे वजह भी बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि कल कि संघ उन्‍हें पसंद नहीं कर रहा. लिहाजा, उनका नाम सीएम के रेस से बाहर किया जा सकता है. ऐसे में नाराज सम्राट चौधरी ने पार्टी के कार्यक्रम से दूरी बनाई. 

सवालों पर भागे विजय सिन्‍हा

वहीं, इस मामले पर बीजेपी के दूसरे डिप्‍टी सीएम विजय सिन्‍हा ने भी चुप्‍पी साधने में भलाई समझी. मगर, उनके चेहरे के हाव-भाव कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहे थे. जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि सम्राट चौधरी को बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल होना था, मगर वो शामिल नहीं हुए? इस सवाल के जवाब में डिप्‍टी सीएम विजय सिन्‍हा इधर-उधर जाने लगे. पत्रकारों ने इसकी वजह जाननी चाही. इस भी विजय सिन्‍हा मौन रहे. जब पत्रकारों ने उन्‍हें बीजेपी दफ्तर में लगभग घेर ही लिया और ये पूछा कि उनके शामिल न होने की वजह क्‍या है? इस उन्‍होंने पत्रकारों से यह कहकर पीछा छु‍ड़ाया कि ‘उन्‍हें कहीं और जाना होगा.’ अब इस जवाब ने मामले को और उलझा बना दिया है.

अचानक पहुंचे 1 अणे मार्ग

वहीं, इस वक्‍त खबर को लिखे जाने के तक शाम 5 बजे अचानक सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे हैं. माना जा रहा कि बिहार की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है. इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि राजनीतिक के इस उठा पटक में कुछ और चौंकाने वाली सूचना सामने आ सकती है.



Also Read : सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Keshav Suman Singh

बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >