Bihar CM Face को लेकर जदयू-राजद आमने-सामने! CM नीतीश के नेता ने खोल दी पोल, राजद ने कहा- चुनाव आते ही…

Bihar CM Face: बिहार में इन दिनों सीएम चेहरे को लेकर काफी बयानबाजी हो रही है. इस चर्चे को और हवा मिली जब आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की. अब राजद और जदयू आमने-सामने है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar CM Face: बिहार में राजनीतिक हलचल तेज है. इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है. तमाम नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है. इसी हलचल के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इसी बीच सीएम नीतीश की पार्टी जेडीयू की तरफ से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “आरजेडी को उम्मीद थी कि आज तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार महागठबंधन का घोषित किया जाएगा, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया. तेजस्वी को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया. कांग्रेस तिल-तिलकर परेशान कर रही है, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल राजनीतिक आत्मसमर्पण कर हर अपमान को झेल रही है. वेटिंग लिस्ट बरकरार है.”

बैठक पर आरजेडी ने क्या कहा?

वहीं, दूसरी ओर तेजस्वी यादव की राहुल गांधी और खड़गे के साथ हुई बैठक पर आरजेडी ने दावा किया है कि कांग्रेस आलाकमान की सहमति है. आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा, “तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट हैं. इसमें कहीं भी किंतु-परंतु नहीं है. बैठक सकारात्मक रही. तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन चुनाव लड़ेगा और उनके नेतृत्व में सरकार बनेगी. कांग्रेस से किसी ने नहीं कहा अब तक कि तेजस्वी के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ा जाएगा. चुनाव आते ही मुख्यमंत्री चेहरा घोषित हो जाएगा.” 

25 सीट भी नहीं आएगी

शक्ति यादव ने आगे कहा, “आग एनडीए में लगी है. हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कह दिया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा. बीजेपी-जेडीयू का गठबंधन टूटने वाला है. बीजेपी को पता है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे तो 25 सीट भी नहीं आएगी. अचेत अवस्था वाले नीतीश को बीजेपी अब ढोएगी नहीं.” 

नीतीश कुमार होंगे सीएम: सम्राट चौधरी

वहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, आरजेडी और कांग्रेस की बैठक कोई चैलेंज नहीं है. पूरा इंडिया गठबंधन मिलकर भी लड़ेगा तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे.

ALSO READ: अनिरुद्धाचार्य: बिहार के इस जिले में कथा सुनाने आ रहे हैं ‘पुकी बाबा’, बागेश्वर बाबा का भी मिलेगा साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >