बिहार बनेगा निवेश का नया केंद्र, पीयूष गोयल से प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

Bihar Chamber Piyush Goyal Meeting: बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर राज्य में निवेश और उद्योग के विकास पर चर्चा की. आगे पढ़ें पूरी खबर…

पटना से सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट
Bihar Chamber Piyush Goyal Meeting:
नई दिल्ली में बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की. इस बैठक में बिहार में उद्योग, व्यापार और निवेश की संभावनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

पीके अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ प्रतिनिधिमंडल

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पीके अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उद्योग भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की. बैठक में बिहार के औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ.

भारत औद्योगिक विकास योजना की जानकारी

मंत्री पीयूष गोयल ने बैठक में केंद्र सरकार की ‘भव्य’ (भारत औद्योगिक विकास योजना) की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 33,660 करोड़ रुपये की लागत से 100 प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे. इसका उद्देश्य घरेलू विनिर्माण को मजबूत करना और निवेश को बढ़ावा देना है.

2026 से 2032 तक लागू होगी योजना

यह परियोजना राज्यों और निजी डेवलपर्स की भागीदारी से वित्त वर्ष 2026-27 से 2031-32 तक लागू की जाएगी. इसके साथ ही नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से भी औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे.

बिहार चैम्बर के शताब्दी वर्ष पर आमंत्रण

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बिहार चैम्बर के शताब्दी वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया. इस पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए सितंबर में पटना आने का आश्वासन दिया.

Bihar Chamber Piyush Goyal Meeting: प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य

इस प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार और सुमित कुमार भी शामिल थे. बैठक को बिहार के औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ALSO READ: Patna Weather: पटना में मौसम का बदल सकता है मिजाज, अगले 3 घंटे भारी, इन 7 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >