Bihar Cabinet: बिहार में इतने सरकारी डॉक्टर्स की छिन गई नौकरी, इस वजह से नीतीश कैबिनेट में लिया गया फैसला

Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए. कुल 22 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है. इस दौरान बड़ा फैसला बिहार के 7 सरकारी डॉक्टर्स को लेकर किया गया. दरअसल, 6 डॉक्टर्स को बर्खास्त किया गया तो वहीं एक को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की स्वीकृति मिली.

Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बड़ी बैठक आज खत्म हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए. इस बैठक में कुल 22 एजेंडे पर मुहर लगी. कई विभागों से जुड़े बेहद खास फैसले लिए गए. जिसमें से स्वास्थ्य विभाग की बात करें तो, कई डॉक्टर्स पर गाज गिरी. नीतीश कैबिनेट की बैठक में 6 डॉक्टर्स को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया तो वहीं एक को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की स्वीकृति मिली.

इन डॉक्टर्स को किया गया बर्खास्त

बता दें कि, नीतीश कैबिनेट में डॉ. आशीष कुमार, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल खगड़िया को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की स्वीकृति मिली. तो वहीं, डॉ. मो. फिरदौस आलम, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी, खगड़िया, डॉ. जागृति सोनम, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी, खगड़िया, डॉ. अनामिका कुमारी, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी, लखीसराय, डॉ. अनुपम कुमारी, विशेष चिकित्सा पदाधिकारी, लखीसराय, डॉ. अनुपम कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी (दन्त), बेगूसराय और डॉ. अभिनव कुमार, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी, लखीसराय इन सभी 6 डॉक्टर्स को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया.

इस कारण लिया गया फैसला

बता दें कि, लगातार इन डॉक्टर्स के अनुपस्थित रहने के कारण नीतीश सरकार ने बर्खास्त करने का फैसला लिया. बता दें कि, इसके अलावा कई अन्य मुद्दों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया. दरअसल, बिहार सरकार की महिला सरकारी सैनिकों को उनके पदस्थापना स्थल के निकट अवसान सुविधा उपलब्ध कराने की नीति का निर्धारण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके साथ अन्य विभागों से जुड़े फैसले लिए गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >