Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, डोमिसाइल, रोजगार समेत इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की आज बैठक होगी. सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई विभागों से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की जाएगी. शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करना, रसोइया, नाइट गार्ड, शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी का एलान करने के बाद आज कैबिनेट से मुहर भी लग सकती है.

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी. आज की बैठक में कई विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. आज की बैठक में शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करना, रसोइया, नाइट गार्ड और शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं.

डोमिसाइल नीति लागू करने का एलान

सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डोमिसाइल नीति लागू करने का एलान किए थे. उन्होंने एक्स पर लिखा था, शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों (DOMICILE) को प्राथमिकता देने के लिए शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है. यह TRE-4 से ही लागू किया जाएगा.

अभ्यर्थियों के लिए राहत भरा फैसला

यह भी बताया गया था कि वर्ष 2025 में TRE-4 और वर्ष 2026 में TRE-5 का आयोजन किया जाएगा. TRE-5 के आयोजन के पूर्व STET का आयोजन करने का भी निर्देश दिया गया है. ताकि ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिले. मालूम हो, बिहार में काफी लंबे समय से डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग की जा रही थी. ऐसे में सीएम नीतीश कुमार का यह फैसला बेहद खास और अभ्यर्थियों के लिए राहत भरा माना जा रहा है.

आज की बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला

इसके अलावा बैठक के दौरान रसोइया, नाइट गार्ड और शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है. इनके मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर मुहर लग सकती है. ऐसे में आज की बैठक पर नजरें टिकी हुई है. इससे पहले 29 जुलाई को हुई कैबिनेट की बैठक में राजगीर स्थित खेल एकादमी के लिए 1131 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की गई थी. साथ ही पत्रकार पेंशन योजना में बदलाव को लेकर मंजूरी दी गई थी.

Also Read: IRCTC घोटाला मामले में सुनवाई आज, लालू-राबड़ी समेत 5 हैं आरोपी, 7 साल की हो सकती है सजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >