Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 20 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट की बैठक में 20 अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है, इनमें बायो-ईंधन उत्पादन, नदियों का पुनर्भरण, शिक्षा-स्वास्थ्य क्षेत्र में नियुक्तियां, औद्योगिक क्षेत्र का विकास और मेट्रो स्टेशन निर्माण शामिल हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Cabinet: पटना में आज बिहार सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बैठक की अध्यक्षता की. मीटिंग में एक साथ कई महत्वपूर्ण फैसले लिए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के सर्वांगीण विकास से जुड़े 20 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इनमें कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, राजस्व और शहरी विकास से जुड़े कई अहम फैसले शामिल हैं.

बायो एथेनॉल और बायो डीजल उत्पादन को बढ़ावा

कैबिनेट ने प्रदेश में बायो-एथेनॉल और बायो-डीजल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर केंद्र सरकार के मानकों के अनुसार खरीद की अनुमति दी. वहीं, सूखाग्रस्त क्षेत्रों में किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पाँच प्रमुख नदियों, सोन, गंडक, कोसी, मोरहर और पुनपुन के पुनर्भरण अध्ययन के लिए ₹2.58 करोड़ की मंजूरी दी गई.

लाइब्रेरियन, पीआरटी और सूचना अधिकारियों की नियुक्ति

शिक्षा विभाग से जुड़े तीन अहम नियमावलियों को मंजूरी दी गई, जिनके तहत राज्य के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लाइब्रेरियन, पीआरटी और सूचना अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग ने नए पद सृजन और नियमावली 2025 के तहत नियुक्तियों की स्वीकृति दी.

इसके साथ ही उद्योग विभाग को नवादा जिले में 70.05 एकड़ भूमि का हस्तांतरण किया गया ताकि वहां औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा सके. वहीं पटना मेट्रो परियोजना के तहत मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए ₹10.49 करोड़ से भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी गई.

UDAN योजना के तहत छोटे हवाई अड्डों को मंजूरी

खेल विभाग, राजस्व सलाहकार समिति, होटल निर्माण, इन-बिल्डिंग टेलीकॉम सुविधाएं और UDAN योजना के अंतर्गत छह छोटे हवाई अड्डों के विकास को भी हरी झंडी दी गई. ये फैसले राज्य के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगे.

प्वाइंट्स में देखें किन प्रस्तावों पर लगी मुहर-

  1. बायो एथेनॉल और बायो डीज़ल उत्पादन – न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उत्पादन और बिक्री को प्रोत्साहन देने की स्वीकृति.
  2. पाँच प्रमुख नदियों की स्टडी – CMPDI के माध्यम से पुनः अध्ययन कराने के लिए ₹2.58 करोड़ की मंजूरी.
  3. सड़क निर्माण – इंजीनियरिंग विंग को पुनर्गठित करने की स्वीकृति.
  4. बिहार टेक्निकल सेवा आयोग – 4 अतिरिक्त तकनीकी निरीक्षक पदों की मंजूरी.
  5. बिहार स्वास्थ्य फील्ड काडर – नई नियमावली 2025 के तहत भर्तियों की स्वीकृति.
  6. सेवा बर्खास्ती – 2021 से अनुपस्थित डॉक्टर की सेवा समाप्त.
  7. शिक्षा विभाग में नियुक्तियां – लाइब्रेरियन, पीआरटी और सूचना अधिकारी की नियुक्तियों हेतु नियमावली स्वीकृत.
  8. विकास योजनाएं – सलाहकार पदों पर नियुक्तियों की स्वीकृति.
  9. औद्योगिक भूमि हस्तांतरण – वनेश्वर-नवादा में 70.05 एकड़ भूमि उद्योग विभाग को हस्तांतरित.
  10. विद्युत ग्रिड निर्माण – गयालि में 132/33 केवी ग्रिड के लिए ₹1.99 करोड़ की स्वीकृति.
  11. मेट्रो स्टेशन निर्माण – पटना के मेट्रो स्टेशन हेतु ₹10.49 करोड़ से भूमि हस्तांतरण की मंजूरी.
  12. राजस्व सलाहकार समिति – भूमि मामलों के समाधान हेतु समिति के गठन की स्वीकृति.
  13. इन-बिल्डिंग सॉल्यूशंस – भवनों में संचार सेवाओं हेतु नियमावली में संशोधन.
  14. होटल निर्माण – पटना में निजी भागीदारी से होटल निर्माण की स्वीकृति.
  15. खेल विभाग भर्ती नियमावली – नई नियमावली 2025 की स्वीकृति.
  16. आवास योजना – शहरी योजना 2.0 के लिए ₹224.35 करोड़ की सहायता.
  17. सप्लिमेंट्री पुलिस – 1717 पूर्व सैनिकों की नियुक्ति को विस्तार.
  18. UDAN योजना – छह छोटे हवाई अड्डों के विकास हेतु MoU को मंजूरी.

ALSO READ: Bihar News: इस जिले को 200 करोड़ की सौगात, चांदन नदी पर बनने जा रहा 170 मीटर लंबा पुल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >