'तेज प्रताप यादव जी को बधाई', बिहार सरकार के मंत्री ने कहा- अभी लड्डू खाने का समय है

Bihar Budget Session: बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने तेज प्रताप यादव को बधाई दी. उन्होंने कहा, मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं. दरअसल, अनुष्का यादव की बेटी होते ही, तेज प्रताप यादव विवादों में हैं. लेकिन उन्होंने अनुष्का यादव और उनकी बेटी के साथ कोई भी संबंध होने से इनकार किया है.

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. सत्र के दौरान कई मुद्दों को उठाया जा रहा. इस बीच सत्र के 9वें दिन बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को बधाई दी. शुक्रवार को पत्रकारों ने लखेंद्र पासवान से कहा, तेज प्रताप यादव पिता बन गए हैं, लेकिन मानने से इनकार कर रहे हैं. इस पर मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा, मैं तेज प्रताप यादव जी को बधाई देता हूं.

लखेंद्र पासवान ने और क्या कहा?

लखेंद्र पासवान ने यह भी कहा, मेरी शुभकामनाएं भी उनके साथ हैं. उनका यह पारिवारिक मामला है. इस पर अब मैं क्या ही बोलूं. अब आपको लड्डू-मिठाई ही खाना है तो तेज प्रताप यादव जी के घर जाकर खा सकते हैं. इसके साथ ही कोई स्पष्टीकरण ही पूछना है तो वह तेज प्रताप यादव जी ही बताएंगे. लेकिन फिलहाल जो भी कुछ है, उस पर ज्यादा से ज्यादा विचार तेज प्रताप यादव से ही लीजिए. फिलहाल लड्डू खाने का समय है.

8 फरवरी को अनुष्का ने बच्ची को दिया जन्म

8 फरवरी को अनुष्का यादव ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद तेज प्रताप यादव विवादों में आ गए हैं. 8 फरवरी को ही तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था. तेज प्रताप यादव ने कहा था, अनुष्का यादव या उसके बच्चे से उनका कोई संबंध नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ “जयचंद” उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने आकाश भाटी नाम के व्यक्ति का जिक्र किया. तेज प्रताप का दावा है कि अनुष्का उसी के पास जाती थी और बच्चा भी उसी का है. तेज प्रताप यादव ने साफ कहा था कि यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है.

पांच जयचंदों के बताए थे नाम

तेज प्रताप यादव ने पांच जयचंदों के नाम भी बताए थे. तेजप्रताप यादव ने कहा था, उन्हें उनके ही घर से निकाल दिया गया और इसके पीछे कुछ लोगों की साजिश है. उन्होंने पांच लोगों को जयचंद बताते हुए नाम गिनाए और कहा कि इन्हीं लोगों ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की. उन्होंने पूर्व विधायक मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह पर आरोप लगाया कि ये सभी एक गिरोह की तरह काम कर रहे हैं.

Also Read: महाशिवरात्री के दिन पटना के फेमस रूटों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, जानिए वैकल्पिक रास्ते

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >