Bihar Budget 2026: SC‑ST के लिए नीतीश सरकार का मेगा पैकेज, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर खर्च होंगे 21 हजार करोड़ रुपये

Bihar Budget 2026: बिहार बजट 2026-27 में SC‑ST समुदाय के लिए अलग मेगा पैकेज का ऐलान किया गया है. इसमें 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवास जैसी योजनाओं पर खर्च की जाएगी.

Bihar Budget 2026: बिहार बजट 2026-27 में नीतीश सरकार ने सामाजिक न्याय को केंद्र में रखते हुए बड़ा राजनीतिक और सामाजिक संदेश दिया है. इस बजट में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए अलग से “मेगा पैकेज” का प्रावधान किया गया है. सरकार ने SC-ST सब-प्लान के तहत कुल 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि तय की है. जिसे सोशल जस्टिस इंजीनियरिंग का अहम कदम माना जा रहा है.

बजट के अनुसार अनुसूचित जाति के लिए 19,603 करोड़ 2 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है. वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए 1,648 करोड़ 42 लाख रुपये अलग से रखे गए हैं. यह राशि “सब-प्लान” के रूप में चिन्हित है. इसका अर्थ यह है कि इस फंड का उपयोग केवल SC-ST समुदाय से जुड़ी योजनाओं पर ही किया जाएगा. सरकार का कहना है कि यह पैसा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, छात्रावास, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं में खर्च होगा.

SC-ST युवाओं की शिक्षा और रोजगार पर विशेष ध्यान

सरकार का दावा है कि इस प्रावधान से समाज के सबसे कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी. खासकर छात्रवृत्ति, आवास योजनाओं और स्वरोजगार कार्यक्रमों को इससे गति मिलने की उम्मीद है. बजट में यह भी कहा गया है कि SC-ST युवाओं को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर भी नीतीश सरकार का खास जोर

बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर भी खास ध्यान दिया गया है. बजट में सड़क, पुल, बिजली और शहरी सुविधाओं को विकास की रीढ़ बताया गया है. सरकार का दावा है कि बीते एक दशक में किए गए निवेश का असर अब साफ दिखाई दे रहा है. नए बजट में इसी रफ्तार को और तेज करने का लक्ष्य रखा गया है. बजट दस्तावेजों के मुताबिक 2015-16 में बिहार की ग्रामीण सड़कों की कुल लंबाई करीब 64 हजार किलोमीटर थी. 2025-26 तक यह बढ़कर 1 लाख 19 हजार किलोमीटर से ज्यादा हो चुकी है.

Also Read: Bihar Budget 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से बदलेगी बिहार की तस्वीर, सड़क-पुल और बिजली पर नीतीश सरकार ने खोला खजाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >