Bihar Budget 2026: बिहार बजट में आम लोगों से जुड़ी 6 खास घोषणाएं, जानिए नीतीश सरकार का मास्टर प्लान

Bihar Budget 2026: बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने बजट 2026-27 पेश किया. इसमें आम लोगों से जुड़ी 6 खास घोषणाएं की गई. इनमें हॉस्पिटल, स्किल डेवलपमेंट, चीनी मिलों साथ कई जरूरी घोषणाएं शामिल हैं.

Bihar Budget 2026: बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने मंगलवार को बजट पेश किया. इस बजट में युवा, बुजुर्ग, महिला, किसान, स्कूलों से जुड़ी कई खास घोषणाएं की गई. टोटल 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है. ऐसे में बिहार के बजट में आम लोगों से जुड़ी 6 बड़ी घोषणाएं कौन-कौन रही, आइए जानते हैं.

बिहार के बजट में 6 खास घोषणाएं

  1. PMCH में पहले चरण में 1100 बेड तैयार.
  2. पूर्णियां, बेतिया, समस्तीपुर, मधेपुरा और सारण के बाद 10 अन्य जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे.
  3. जिले के हर पंचायत में मॉडल स्कूल बनाए जायेंगे.
  4. स्किल डेवलपमेंट के लिए हब एंड स्पोक मॉडल के तहत हर कमिश्नरी में मेगा स्किल सेंटर बनेंगे. इसके जरिए बिहार में अब डिग्री नहीं स्किल पर रोजगार मिलेंगे.
  5. समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार के तहत बंद चीनी मिलों को चालू किया जाएगा.
  6. डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडटर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, मेगा टेक सिटी, फिन टेक सिटी बनेगा.

बिहार सरकार का मास्टर प्लान तैयार

इस तरह से बिहार सरकार की तरफ से राज्य के आम लोगों के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है. बिहार सरकार ने बजट के जरिए राज्य को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य तय किया है. वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समावेशी विकास पर है. बजट में औद्योगिक विकास को भी अहम स्थान दिया गया है. राज्य में उद्योग क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये के निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की बात कही गई है.

Also Read: Bihar Budget 2026: बिहार में युवाओं को अब डिग्री नहीं स्किल से मिलेगा रोजगार, सरकार की खास घोषणा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >