Bihar Breaking News Live: गोपालगंज में 275 कार्टून विदेशी शराब जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

Bihar Breaking News Live: बिहार में उपचुनाव व एमएलसी चुनाव की हलचल, क्राइम की बड़ी खबरें और मौसम के अलावा अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ

Live Updates
10:01 PM. 5 Apr 22 10:01 PM. 5 Apr

275 कार्टून विदेशी शराब जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप जब्त की है. शराब की यह खेप लखनऊ से मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने 275 कार्टून विदेशी शराब जब्त की है साथ ही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है.

10:01 PM. 5 Apr 22 10:01 PM. 5 Apr

तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत

मधुबनी- तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत, लौकाही थाना क्षेत्र के झहुरी गांव की घटना, गांव में पसरा मातम

10:01 PM. 5 Apr 22 10:01 PM. 5 Apr

फर्जी सर्टिफिकेट के मामले में FIR दर्ज

बिहार में लेक्चरर के पद पर बहाली में गड़बड़ी फर्जी सर्टिफिकेट के मामले में हुई बड़ी कार्रवाई. रश्मि कुमारी और रिमझिम कुमारी पर FIR दर्ज. विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने दर्ज कराया मामला. पटना की कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी.

10:01 PM. 5 Apr 22 10:01 PM. 5 Apr

सड़क हादसे में महिला की मौत

गया में सड़क हादसे में महिला की मौत पर बवाल, आक्रोशित लोगों ने ट्रक को फूंका

10:01 PM. 5 Apr 22 10:01 PM. 5 Apr

41 साल बाद न्याय

नकली कन्हैया बनकर करोड़ो की सपंत्ति हड़पने वाले मायावी कन्हैया को 41 साल बाद मिल गई सजा.

10:01 PM. 5 Apr 22 10:01 PM. 5 Apr

छपरा के नगरा में पुजारी की गला दबाकर हत्या

छपरा के नगरा में पुजारी की गला दबाकर हत्या मंदिर से सोना की मूर्ति लेकर अपराधी फरार.

10:01 PM. 5 Apr 22 10:01 PM. 5 Apr

महिला सहित चार लोग जख्मी

शेखपुरा थाना के कामासी गांव में रास्ता विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट, महिला सहित चार लोग जख्मी, पुलिस मामले की जांच में जुटी.

10:01 PM. 5 Apr 22 10:01 PM. 5 Apr

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा का किया दौरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा का किया दौरा, आस्थवां में पॉवर सब स्टेशन के निर्माण का जायजा, जल संसाधन मंत्री संजय झा भी रहे सीएम के साथ

10:01 PM. 5 Apr 22 10:01 PM. 5 Apr

पूर्व मुखिया के बेटे की मौत

शेखपुरा थाना के करोहो गांव में करंट से पूर्व मुखिया के बेटे की मौत, परिवार में पसरा मातम

10:01 PM. 5 Apr 22 10:01 PM. 5 Apr

PMCH की कमेटी करेगी जांच मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल कांड की जांच

PMCH की कमेटी करेगी जांच मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल कांड की जांच, मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान कई लोगों ने खो दी थी आंख की रौशनी, पटना HC ने की सुनवाई, दिया सख्त आदेश…

4:05 PM. 5 Apr 22 4:05 PM. 5 Apr

बेगूसराय में झोपड़पट्टी में लगी आग

बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र महमदपुर डीपीएस स्कूल के बगल में जेल गेट के सामने झोपड़पट्टी में आग लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया जिसमें 4 लोगों का घर जलकर पूरी तरह राख हो गया आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.

4:05 PM. 5 Apr 22 4:05 PM. 5 Apr

मुंगेर के रहने वाले शहीद जवान विशाल का पार्थिव शरीर पटना लाया गया

मुंगेर के शहीद जवान विशाल कुमार का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट लाया गया, मंत्री सम्राट चौधरी, सांसद चिराग पासवान, डीजीपी, बिहार पुलिस और CRPF के अफसरों ने शहीद को दी श्रद्धांजलि.

4:05 PM. 5 Apr 22 4:05 PM. 5 Apr

गोपालगंज में पुलिस ने रंगदारी मांगने वालों को पकड़ा

गोपालगंज थाना पुलिस ने मीरगंज में रंगदारी मांगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा, पुलिस ने दो देसी पिस्टल और 10 कारतूस के साथ दो मोबाइल भी किया जब्त.

4:05 PM. 5 Apr 22 4:05 PM. 5 Apr

सुपौल में मां ने बच्चे को जिंदा जलाने की कोशिश

सुपौल के त्रिवेणीगंज के पथरा वार्ड नंबर 1 में मां ने अपने बच्चे को जिंदा जलाने की कोशिश की. घर के पीछे गढ़ा खोदकर जलाने की कोशिश थी. रोने की आवाज़ सुनकर पड़ोसिओं ने बचाई बच्चे की जान.

4:05 PM. 5 Apr 22 4:05 PM. 5 Apr

बेगूसराय में व्यवसायियों ने निकला जुलुस

बेगूसराय के बखरी बाजार में व्यवसायियों ने पुलिस के खिलाफ जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन. मामला स्वर्ण व्यवसाई से लूट का है, सोमवार को 20 लाख के जेवरात की हुई थी लूट.

4:05 PM. 5 Apr 22 4:05 PM. 5 Apr

सड़क हादसे में तीन की मौत

राजगीर के रामहरिपिंड गांव में सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी. दो बाइक पर सवार थे युवक जिसकी टक्कर होने से युवकों की मौत हो गयी.

4:05 PM. 5 Apr 22 4:05 PM. 5 Apr

गोपालगंज में शराब तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज में द्वारा की गयी कार्यवाही में 30 लाख रुपये मूल्य की 275 कार्टन शराब जब्त हुई है. साथ ही पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

4:05 PM. 5 Apr 22 4:05 PM. 5 Apr

वैशाली में सड़क हादसे में एक की मौत

वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र में दो बाइक के बीच टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती.

4:05 PM. 5 Apr 22 4:05 PM. 5 Apr

सम्पति हड़पने के मामले में 3 साल की सजा

अरबों की संपत्ति हड़पने का दोषी दयानंद गोसाई गिरफ्तार, संपत्ति हड़पने के मामले में आरोपी दयानंद को 3 साल की सजा सुनाई गई. 1977 में कन्हैया के लापता होने पर साधु बनकर आया था दयानंद, नालंदा में नकली कन्हैया बनकर 41 साल तक लड़ता रहा केस. जमुई के लखई गांव का है रहने वाला गिरफ्तार दयानंद गोसाई.

4:05 PM. 5 Apr 22 4:05 PM. 5 Apr

सिवान में मतदान के बाद प्रत्याशी के काफिले पर फायरिंग

सिवान में मतदान के बाद लौट रहे निर्दलीय उम्मीदवार रईस खान के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी. घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महूअल गांव के पास की है. फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी है. वहीं गलतफहमी में काफिले से अलग चल रहा एक युवक इसका शिकार हो गया और उसकी मौत हो गयी.

4:05 PM. 5 Apr 22 4:05 PM. 5 Apr

छपरा में पुजारी की हत्या

छपरा के नगरा में पुजारी गोरखनाथ दस की गला दबाकर हत्या कर मंदिर से सोना की मूर्ति लेकर अपराधी. फरार मामले की जांच में जुटी पुलिस

4:05 PM. 5 Apr 22 4:05 PM. 5 Apr

समस्तीपुर में पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष की हत्या

समस्तीपुर में पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष की हत्या, रात में सोते वक़्त अपराधियों ने हथोड़े से मारकर ली जान.

9:21 AM. 5 Apr 22 9:21 AM. 5 Apr

पुलवामा में बिहार के मजदूरों की मौत पर नितीश कुमार ने जताया दुख

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने पुलवामा में बिहार के मजदूरों की मौत पर दुःख जताते हुए आतंकी हमले को दुःखद बताया. सीएम ने मजदूरों के समुचित इलाज का दिया निर्देश, पश्चिम चंपारण के रहने वाले है दोनों मजदूर

9:21 AM. 5 Apr 22 9:21 AM. 5 Apr

ट्रक ने महिला को कुचला

गया के करीमगंज में ट्रक ने महिला को कुचला, महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया.

9:21 AM. 5 Apr 22 9:21 AM. 5 Apr

MLC के काफिले पर हमला

सिवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुअल गांव के पास निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के काफिले पर जानलेवा हमला हुआ. हमले में एक व्यक्ति की मौत एवं दो घायल, घायलों को अस्पताल ले जाय गया.

9:21 AM. 5 Apr 22 9:21 AM. 5 Apr

बेगूसराय से 51 बोतल शराब बरामद

बेगूसराय में ट्रेन से ALTF ने 51 बोतल शराब बरामद किया. गंगासागर ट्रेन से लगातार हो रही शराब की तस्करी की खबर पर बरौनी जंक्शन से ALTF ने शराब बरामद किया.

8:50 AM. 5 Apr 22 8:50 AM. 5 Apr

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बिहार के दो लोगों को आतंकियों ने मारी गोली

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने गैर-स्थानीय दो लोगों को गोली मार दी. अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में गैर-स्थानीय लोगों पर आतंकवादियों का यह दूसरा हमला है. उन्होंने बताया कि पुलवामा के लाजूरा में सोमवार दोपहर में आतंकवादियों ने पटलेश्वर कुमार और जाको चौधरी पर गोलियां चलायीं. दोनों बिहार के बेतिया के रहने वाले हैं और पिता-पुत्र हैं.

8:50 AM. 5 Apr 22 8:50 AM. 5 Apr

बिहार के मेडिकल कॉलेजों में 79 सीटें खाली

बिहार के मेडिकल कॉलेजों में 85 प्रतिशत सीटों पर सेकेंड राउंड के बाद भी 79 सीटें खाली रही गयी हैं. इन खाली पड़ीं एमबीबीएस सीटों पर पांच अप्रैल से मॉपअप राउंड के तहत एडमिशन होगा. एडमिशन के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) ने सोमवार को रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट जारी कर दी है.

8:19 AM. 5 Apr 22 8:19 AM. 5 Apr

पुलवामा में आतंकवादियों ने बिहार के दो लोगों को मारी गोली

पुलवामा में आतंकवादियों ने बिहार के बेतिया निवासी दो पिता-पिता को गोली मारी है.दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. गैर स्थानीय लोग श्रीनगर में आतंकवादियों का निशाना बन रहे हैं.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में उपचुनाव व एमएलसी चुनाव की हलचल, क्राइम की बड़ी खबरें और मौसम के अलावा अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >