Bihar Breaking News Live: गायघाट पर गंगा में डूब रही दो छठ व्रतियों को SDF ने बचाया

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक खबरें, सियासी गलियारे की हलचल, क्राइम की बड़ी खबरें और मौसम के अलावा अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ

Live Updates
6:22 PM. 6 Apr 22 6:22 PM. 6 Apr

गंगा में डूबने लगी दो छठ व्रती, तैनात SDF ने बचायी जान

पटना के गायघाट पर गंगा स्नान करने आयी दो छठ व्रती महिला अचानक संतुलन बिगड़ने से डूबने लगी. उनके शोर मचाने पर वहां तैनात SDF के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को बचा लिया. दोनों महिला पटना के निवासी है.

6:22 PM. 6 Apr 22 6:22 PM. 6 Apr

शॉर्ट सर्किट से बिचाली के तीन पूंजों में लगी आग

हिसुआ. बुधवार को हिसुआ नगर पर्षद के लेखा बिगहा गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से धान की बिचाली के पूंज में आग लग गयी. इससे हजारों रुपये के तीन पूंज जल कर राख हो गया. आग लगने के बाद पानी की कमी की वजह से ग्रामीण लाचार दिखे. जैसे-तैसे आग को बुझाने का प्रयास किया. सूचना के बाद थाने से गयी छोटा अग्निशामक ने आग बुझाने का काम किया.

4:06 PM. 6 Apr 22 4:06 PM. 6 Apr

पटना के बेऊर जेल में अनंत सिंह के पास से मिला मोबाइल

पटना के बेऊर जेल में छापेमारी के दौरान अनंत सिंह के बैग में मोबाइल मिला, 2 सेवादार रखने की अनुमति है पर 9 सेवादार रखने का भी खुलासा हुआ है. वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया एवं जेल अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस दिया गया.

4:06 PM. 6 Apr 22 4:06 PM. 6 Apr

बखरी के जिला परिषद सदस्य पर आचार संहिता उल्लंघन का केस 

बेगूसराय में बखरी के जिला परिषद सदस्य अमित देव पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज, एमएलसी चुनाव के दौरान वोट के बाद मतपत्र का फोटो वायरल करने का आरोप

4:06 PM. 6 Apr 22 4:06 PM. 6 Apr

पटना मे डीजल ऑटो चालकों का प्रदर्शन 

पटना में सरकार के डीजल ऑटो बंद करने के आदेश के खिलाफ ऑटो चालकों ने पटना स्टेशन के पास आन्दोलन शुरू किया.

4:06 PM. 6 Apr 22 4:06 PM. 6 Apr

बेगूसराय मे 26 जिंदा कारतूस बरामद

बेगूसराय के भगवानपुर मे गारा गांव के एक घर में पुलिस ने 26 जिंदा कारतूस बरामद किया. मामले को लेकर पुलिस जांच मे जुटी है.

4:06 PM. 6 Apr 22 4:06 PM. 6 Apr

पटना सिटी के अरोड़ा स्कूल के टीचर ने मासूम छात्र को किया लहूलुहान 

पटना सिटी के अरोड़ा स्कूल के टीचर ने प्रथम दिन ही पढ़ाई करने अपने स्कूल पहुंचे यूकेजी के छात्र अयांस प्रताप सिंह को अरोड़ा इंटरनेशनल स्कुल के क्लास टीचर ने वेरहमी से पिटाई कर दिया. लहूलुहान अवस्था में अपने बच्चे को देख परेशान अभिभावक ने चौक थाने की पुलिस को सुचना दी ,त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.

4:06 PM. 6 Apr 22 4:06 PM. 6 Apr

पटना में जूनियर इंजीनियर अभ्यर्थियों का हंगामा

पटना में जूनियर इंजीनियर अभ्यर्थियों ने अपनी मांगो को लेकर गर्दनीबाग में किया प्रदर्शन अभ्यर्थियों ने रिज्लट में धांधली का आरोप लगाया है, अभ्यर्थियों ने सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

1:04 PM. 6 Apr 22 1:04 PM. 6 Apr

मोतिहारी में एनकाउंटर में दबोचा गया बदमाश

मोतिहारी में राहगीरों को लूटने वाले लुटेरों को दबोचने पुलिस गयी तो बदमाशों ने गोली दागनी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश दबोचा गया. पुलिस ने भी फायर खोला.

1:04 PM. 6 Apr 22 1:04 PM. 6 Apr

मसौढ़ी में 4 किलो से अधिक सोना बरामद

पटना के मसौढ़ी में DRI टीम ने 4 किलो से अधिक सोना बरामद किया है. साथ ही मौके से तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. सोने की कीमत 2 करोड़ 19 लाख से अधिक बताई जा रही है.

1:04 PM. 6 Apr 22 1:04 PM. 6 Apr

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जम्मू कश्मीर में शहीद मुंगेर के लाल विशाल की उसके गांव नाकी से निकली अंतिम यात्रा. मुंगेर के जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक जे रेड्डी ने शहीद जवान के घर पहुंच कर दी अपनी श्रद्धांजलि. विशाल के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार भागलपुर जिले के उत्तरवाहिनी गंगा तक सुल्तानगंज में किया जाएगा. जहां भागलपुर एवं मुंगेर पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से उसे अंतिम रूप से गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाना है.

1:04 PM. 6 Apr 22 1:04 PM. 6 Apr

बिहार के जेलों में छापेमारी

बिहार की जेलों में एक बार फिर से ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी है. बुधवार की सुबह से ही कई जिलों में एक साथ हुई रेड से हड़कंप मच गया. छपरा, लखीसराय, गोपालगंज, बेतिया समेत कइ जगहों पर जेलों में हुई छापेमारी के दौरान मोबाइल व चाकू वगैरह बरामद किये गये.

1:04 PM. 6 Apr 22 1:04 PM. 6 Apr

मुजफ्फरपुर में 280 पर FIR दर्ज

मुजफ्फरपुर के अहियापुर में शिक्षक की मौत पर आक्रोशित ग्रा ग्रामीणों ने किया था बवाल जिसमे ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी में लगाई थी आग. मामले में पुलिस ने 280 पर FIR दर्ज एवं 3 लोगों को गिरफ्तार किया है.

1:04 PM. 6 Apr 22 1:04 PM. 6 Apr

बीजेपी का 42वां स्थापना दिवस

BJP ने पटना में निकाली प्रभात फेरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने जनसेवा की भावना से काम करने की कही बात.

1:04 PM. 6 Apr 22 1:04 PM. 6 Apr

बीजेपी का 42वां स्थापना दिवस

आज बीजेपी का 42वां स्थापना दिवस है, जिस कारण से पटना के बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल बना हुआ है. पीएम मोदी 10 बजे कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित.

1:04 PM. 6 Apr 22 1:04 PM. 6 Apr

बेतिया में अधकपरिया के सरपंच को अपाधियों ने अगवा कर लिया

बेतिया में अधकपरिया पंचायत के सरपंच को अपाधियों ने अगवा कर लिया. सरपंच सईदूर्रहमान को अगवा करने से पहले अपराधियों ने गोली मारी. बाइक सवार अपराधी सरपंच को लेकर भाग गये.

8:31 AM. 6 Apr 22 8:31 AM. 6 Apr

हत्या कर एक व्यक्ति का शव सुनसान खेत में फेंका

मनेर थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा पंचायत अंतर्गत लोदीपुर शेरभुक्का गांव स्थित एक अज्ञात व्यक्ति का हत्या कर शव फेंकने का मामला सामने आया है. शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के लोग काफी संख्या में जुट गए. इसे लेकर पूरी तरह से इलाके में सनसनी फैल गई है.

8:31 AM. 6 Apr 22 8:31 AM. 6 Apr

बिहार के जेलों में एक साथ छापेमारी

बिहार के कई जेलों में एक साथ छापेमारी की गयी. छपरा और गोपालगंज में छापेमारह से कैदियों के बीच हड़कंप मच गया. बगहा उपकारा में भी रेड की सूचना है.

8:31 AM. 6 Apr 22 8:31 AM. 6 Apr

बिक रही थी शराब, फतुहा थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

पटना के फतुहा थाने के बांकीपुर मुसहरी में शराब बनायी और बेची जा रही थी. लेकिन, इसकी जानकारी फतुहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को नहीं थी. मामला सामने आने के बाद एसएसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो ने फतुहा थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है और उन्हें पटना पुलिस लाइन में योगदान करने को कहा गया है. हालांकि फतुहा थानाध्यक्ष के पद पर फिलहाल किसी की तैनाती नहीं की गयी है.

1:04 PM. 6 Apr 22 1:04 PM. 6 Apr

राजधानी एक्सप्रेस में बेड -कंबल सुविधा दो दिनों में

राजेंद्र नगर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से सफर करनेवाले यात्रियों को दो से तीन दिनों में बेड, कंबल, तकिया आदि मिलने की सुविधा शुरू हो जायेगी. इसके बाद प्रमुख ट्रेन संपूर्ण क्रांति सहित अन्य ट्रेनों में सुविधा मिलेगी. रेलवे बोर्ड से आदेश के बाद रेलवे जोन अपने अनुसार सुविधा मुहैया कराना शुरू कर दिया है.

8:31 AM. 6 Apr 22 8:31 AM. 6 Apr

पटना जंक्शन पर लगी रेल टिकट काटने की छह मशीन

पटना में अनारक्षित रेल टिकट कटाने के लिए यात्रियों को अब लाइन में लगने की जरूरत नहीं है. ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) से भी टिकट ले सकते हैं. पटना जंक्शन पर छह एटीवीएम मशीनें लगायी गयी हैं. मशीन से स्मार्ट कार्ड के जरिये टिकट कटाया जा सकता है.

8:31 AM. 6 Apr 22 8:31 AM. 6 Apr

सिवान में एमएलसी प्रत्याशी पर हमला मामले में शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा पर केस

सिवान में एमएलसी चुनाव समाप्त होने के बाद साथियों के साथ मीटिंग करने के बाद सोमवार की रात करीब 11.30 बजे अपने गांव को जा रहे निर्दलीय प्रत्याशी रईस खां के काफीले पर अंधाधुंध गोलीबारी की गयी, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी तो आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुअल गांव स्थित एसएच 89 पर सोमवार की देर रात हुई. इस मामले में अब मोहम्मद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. हुसैनगंज थाने में प्राथमिकी की सूचना है.

7:40 AM. 6 Apr 22 7:40 AM. 6 Apr

कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद जवान विशाल का अंतिम संस्कार आज

कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान विशाल का पार्थिव शरीर मंगलवार को मुंगेर स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचा. पूरे गांव में शोक की लहर है. आज जवान का अंतिम संस्कार संपन्न होगा.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक खबरें, सियासी गलियारे की हलचल, क्राइम की बड़ी खबरें और मौसम के अलावा अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >