Bihar Breaking News Live: मुजफ्फरपुर बेला बॉयलर विस्फोट मामले में 20 अगस्त को होगी सुनवाई

Bihar Breaking News Live: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
9:05 PM. 4 Jul 22 9:05 PM. 4 Jul

पुलिस को देख कर इंडिगो गाड़ी छोड़ कर फरार, देसी शराब

पटना. गर्दनीबाग थाने के चितकोहरा बाजार में पुलिस को देख कर शराब तस्कर इंडिगो गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस ने गाड़ी से 20 लीटर देसी शराब बरामद की है. गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की जा रही है. बताया जाता है कि शराब तस्कर चितकोहरा बाजार इलाके से होते हुए किसी जगह पर शराब की डिलीवरी करने जा रहा था. लेकिन पुलिस को देख कर शराब तस्कर भाग निकला और अपनी गाड़ी छोड़ दी.

9:05 PM. 4 Jul 22 9:05 PM. 4 Jul

बेला बॉयलर विस्फोट मामले में 20 अगस्त को होगी सुनवाई

मुजफ्फरपुर. बेला बॉयलर विस्फोट मामले के आरोपित फैक्ट्री मैनेजर उदय शंकर, सुपरवाइजर दिग्विजय कुमार सिंह और राहुल कुमार की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत आवेदन पर जिला जज मनोज कुमार सिन्हा ने सोमवार को सुनवाई करते हुए बेला पुलिस से केस की अद्यतन डायरी मांगी है. अद्यतन केस डायरी उपलब्ध नहीं होने के कारण सुनवाई पूरा नहीं हो सकी. इसके बाद न्यायालय ने जमानत आवेदन पर सुनवाई के लिए 20 अगस्त की तिथि निर्धारित की है.

9:05 PM. 4 Jul 22 9:05 PM. 4 Jul

सौरा नदी में नहाने गये थे पांच लड़के, एक डूबा

पूर्णिया में सोमवार की दोपहर पांच लड़के पूर्णिया सिटी के काली घाट के पास सौरा नदी में नहा रहे थे. इसी दौरान एक लड़का नदी के गहरे पानी और तेज धार की चपेट में आकर डूब गया. घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना के बाद सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे. शव की खोजबीन जारी है.

9:05 PM. 4 Jul 22 9:05 PM. 4 Jul

दो सवारी ट्रेनों का परिचालन रहा रद्द

रक्सौल. रेलवे की ओर से सोमवार को भी दो सवारी ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया. जिससे यात्री परेशान दिखे. बता दें कि रविवार को रक्सौल-नरकटियागंज रेलखंड पर भेलवा स्टेशन के समीप 05541 नम्बर की डेमू सवारी गाड़ी के इंजन में आग लग जाने के कारण रेलवे के द्वारा रविवार को चार सवारी गाड़ियों का परिचालन रद्द कर दिया था. जिसमें दो सवारी गाड़ी को सुचारू रूप से परिचालन कर दिया गया है. वही सोमवार को गाड़ी संख्या 05210 व 05218 नम्बर की सवारी गाड़ी को रद्द कर दिया गया.

9:05 PM. 4 Jul 22 9:05 PM. 4 Jul

गया में मिले सात लोग कोरोना पॉजिटिव

गया जिले के विभिन्न जांच केंद्रों पर रैपिड एंटीजन किट व आरटीपीसीआर से 7009 लोगों की जांच सोमवार को की गयी. स्वास्थ्य डीपीएम निलेश कुमार ने कहा कि सोमवार को की गयी जांच में सात लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है. हालांकि, पहले संक्रमितों में पांच संक्रमणमुक्त हुए हैं.

9:05 PM. 4 Jul 22 9:05 PM. 4 Jul

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पारस अस्पताल से रिलीव

पटना. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पारस अस्पताल से रिलीव हो कर वापस अपने आवास पहुंच गये हैं. उनकी हालत स्थिर है. हालांकि चिकित्सक उन पर नजदीकी निगाह रखे हुए हैं. सोमवार को ब्रह्म महूर्त करीब 3 बज कर 30 मिनट पर उन्हें अचानक तेज हुए दर्द की वजह से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. राजद सुप्रीमो के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने बताया कि अब तबीयत ठीक है, रात में साढ़े तीन बचे भर्ती कराना पड़ा था, लेकिन अभी वो ठीक हैं, उन्हें रिलीज कर दिया गया है.

9:05 PM. 4 Jul 22 9:05 PM. 4 Jul

भाजपा के एक समिति की बैठक में भाग लेने हैदराबाद पहुंचे थे RCP सिंह

केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता आरसीपी सिंह भाजपा के एक समिति की बैठक में भाग लेने के लिए हैदराबाद, तेलंगाना पहुंचे थे. आरसीपी सिंह का स्वागत गर्मजोशी से भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने किया. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार माना जा रहा है कि जदयू से टिकट नहीं मिलने के बाद नाराज चल रहे आरसीपी सिंह अब भाजपा में शामिल हो सकते है.

9:05 PM. 4 Jul 22 9:05 PM. 4 Jul

16 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

मधुबनी. पुलिस ने दिवा गश्ती के दौरान कोतवाली चौक के समीप 16 लीटर शराब के साथ एक बाइक बरामद किया है. वहीं बाइक सवार भागने में सफल रहा. पुअनि रीता कुमारी के नेतृत्व में नगर थाने की पुलिस दिवा गश्ती कर रही थी. इसी दौरान कोतवाली चौक के समीप एक ही बाइक पर तीन शराब तस्कर गश्ती दल को देख भागने लगे.

3:43 PM. 4 Jul 22 3:43 PM. 4 Jul

जमुई में दो लोगों की मौत 

जमुई में ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई है. साथ ही आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं. मृतक एवं घायल सभी पूजा करने पहाड़ बाबा स्थान जा रहे थे.

3:43 PM. 4 Jul 22 3:43 PM. 4 Jul

राज्यपाल ने जताया शोक 

बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन पर पूर्व विधान परिषद सदस्य रुदल राय ने जताया शोक. साथ ही राज्यपाल फागु चौहान ने भी शोक जताते हुए नरेंद्र सिंह को एक कुशल राजनेता बताया.

3:43 PM. 4 Jul 22 3:43 PM. 4 Jul

मुख्यमंत्री ने जताया शोक 

नरेंद्र सिंह के मौत पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदना. कहा की वह जेपी आंदोलन के प्रखर सेनानी के साथ साथ कुशल राजनेता और समाजसेवी थे.

3:43 PM. 4 Jul 22 3:43 PM. 4 Jul

करंट लगने से किशान की मौत 

शिवहर के नगर थाना क्षेत्र के खैरवा दर्प गांव में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई. खेत में बिजली तार के संपर्क में आने से हुआ हादसा

3:43 PM. 4 Jul 22 3:43 PM. 4 Jul

शिक्षा मंत्री विजय चौधरी कोरोना पॉजिटिव

बिहार के कई मंत्रियों ने कराया कोरोना टेस्ट. शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और जल संसाधन मंत्री संजय झा निकले कोरोना पॉजिटिव.

11:53 AM. 4 Jul 22 11:53 AM. 4 Jul

महिला की संदिग्ध मौत 

मुजफ्फरपुर के काँटी थाना क्षेत्र के बंगरा चौपान में संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत हो गई है. मामले को लेकर जांच में जुटी पुलिस.

11:53 AM. 4 Jul 22 11:53 AM. 4 Jul

नरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर को विधानसभा लाया जाएगा 

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर 11:30 बजे बिहार विधानसभा लाया जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के कई बड़े नेता देंगे श्रद्धांजलि.

3:43 PM. 4 Jul 22 3:43 PM. 4 Jul

पप्पू यादव घर तोड़ने का कर रहे विरोध 

नेपाली नगर में अतिक्रमण के खिलाफ हो रही कार्रवाई का विरोध जारी है. मौके पर जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे हैं. पप्पू यादव पर पुलिस ने केस दर कर लिया है.

11:53 AM. 4 Jul 22 11:53 AM. 4 Jul

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन हो गया है. नरेंद्र सिंह बिहार के कृषि मंत्री रहे और उनके बेटे सुमित सिंह फिलहाल नीतीश कैबिनेट के मंत्री हैं.

11:53 AM. 4 Jul 22 11:53 AM. 4 Jul

नेपाली नगर में दूसरे दिन भी तोड़ा जा रहा मकान

पटना के राजीव नगर स्थित नेपाली नगर में दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से तोड़ा जा रहा मकान. सड़क पर निकले लोग, हंगामा होने की आशंका. डीएम और एएसपी भी मौके पर मौजूद.

11:53 AM. 4 Jul 22 11:53 AM. 4 Jul

लालू प्रसाद अस्पताल में भर्ती

पटना के निजी अस्पताल में लालू प्रसाद भर्ती हुए हैं जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. सिढ़ी से गिरने पर आई थी कंधे और कमर में चोट.

11:53 AM. 4 Jul 22 11:53 AM. 4 Jul

सीएम नीतीश कुमार का जनता दरबार आज

पटना में सीएम नीतीश कुमार का जनता दरबार आज जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुनेंगे फरियादियों की फरियाद. जनता दरबार में कोरोना प्रटोकॉल का होगा पालन

8:33 AM. 4 Jul 22 8:33 AM. 4 Jul

बिहार में कोरोना की बढ़ी रफ्तार

बिहार में कोरोना की बढ़ी रफ्तार. 24 घंटे में 218 संक्रमित मिलने की पुष्टी हुई जिसमें पटना में सबसे ज्यादा 60 नए मामले मिले हैं. जिसके बाद राज्य राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1094 हो गई है.

8:33 AM. 4 Jul 22 8:33 AM. 4 Jul

तेज हवा के साथ ठनका गिरने की चेतावनी

बिहार में कुछ स्थानों पर अगले पांच दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है. आइएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार में मॉनसून की सक्रियता काफी हद तक कमजोर हो गयी है. इस वजह से बारिश में कुछ कमी आने के आसार हैं. इधर, बिहार में दिन का तापमान बढ़नेलगा है. झारखंड से सटे क्षेत्रों मेें सोमवार को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है.

8:33 AM. 4 Jul 22 8:33 AM. 4 Jul

फतुहा में बड़ा नाव हादसा

फतुहा थाना क्षेत्र के जेठुली गंगा घाट के किनारे रविवार रात पटना से वैशाली बरात को लेकर जा रही स्काॅर्पियो नाव पर लोड होते ही कुछ दूरी पर जाकर गंगा नदी में डूब गयी. जिससे जेठुली घाट पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. पीछे बचे बरातियों में मायूसी छा गयी. घटना की सूचना मिलते ही नदी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद फतुहा एसडीपीओ राजेश कुमार मांझी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और वैशाली जिले के राघोपुर व रुस्तमपुर पुलिस को भी सूचना दी.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >