Bihar Breaking News: जमीन विवाद में हुई थी एलिफैंट मैन अख्तर इमाम उर्फ अख्तर मुखिया की हत्या

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम छोटी-बड़ी ब्रेकिंग न्यूज से अपडेट रहने के लिए पढ़े prabhatkhabar.com

Live Updates
2:33 AM. 1 Dec 21 9:03 PM. 30 Nov

जमीन विवाद में हुई थी एलिफैंट मैन अख्तर इमाम उर्फ अख्तर मुखिया की हत्या

अजीत

फुलवारीशरीफ. एलिफैंट मैन उर्फ हाथी काका के नाम से मशहूर अख्तर इमाम उर्फ अख्तर मुखिया की जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या की गई थी. हत्या के 27 दिनों के बाद पटना पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए इस बात की जानकारी दी. अख्तर मुखिया हत्याकांड का खुलासा करते हुए फुलवारीशरीफ थाना में एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि 3 नवंबर को जानीपुर के मुर्गिया चक में एलीफेंट नाम से मशहूर अख़्तर इमाम उर्फ़ अख्तर मुखिया को अपराधी ने गोलियों से छलनी कर हत्या कर दिया था. पुलिस ने अख्तर मुखिया हत्याकांड में सुपारी देने वाले सज्जू उर्फ शहजादा और एक शूटर सोनू उर्फ सरफ़ुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है. इस हत्याकांड में शामिल दो अन्य अपराधी अभी भी फरार चल रहे हैं. पुलिस ने इस हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाइकिल को भी अभी तक बरामद नही कर पाई है. पुलिस का दावा है कि फरार शूटरों के बारे में पूरी जानकारी मिल चुकी है.

जमीन विवाद में हुई हत्या

हत्या में शामिल अपराधियो ने पुलिस को बताया कि हम लोग एक जमीन के फर्जी खरीद बिक्री का ग्राहक बनकर रुपये देने के नाम पर हत्या वाले दिन वहां पहुंचे थे. अपराधियो की मंशा अख्तर के साथ ही उसके केयर टेकर चन्दन की हत्या का भी था. लेकिन उस वक्त केयर टेकर कहीं दूसरी जगह नास्ता करने चला गया था. जिससे उसकी जान बच गयी. पुलिस को अख्तर की हत्या में उसके परिवार वालों का कोई हाथ नहीं नजर आया है. एएसपी ने बताया कि फुलवारीशरीफ के जानीपुर थाना थाना कांड संख्या 916 / 2021 दिनांक 04.11.2021 को जानीपुर में दर्ज कराया गया था. जिसमे धारा -302 / 326 / 34 भा 0 द 0 वि एंव 27 आर्म्स एक्ट के तहत अनुसन्धान प्रारम्भ किया गया। सर्विलांस के आधार पर कई संदिग्ध मोबाइल नम्बर मिला जिससे मृतक और उसके केयर टेकर से कुछ लोग जमीन के ग्राहक बनकर संपर्क कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक अख्तर मुखिया जमीन का कारोबार करता था. उसका कई लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. जिसमें रिटायर सिपाही मोहम्मद खुर्शीद के बेटे ने सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी. गिरफ्तार सुपारी देने वाला संजू ने पुलिस को बताया है कि उसकी जमीन पर अख्तर मुखिया जबरदस्ती कब्जा बनाए हुए थे.

2:33 AM. 1 Dec 21 9:03 PM. 30 Nov

हर्ष फायरिंग में युवक जख्मी, इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती

सुयेब खान

मनेर. शादी समारोह के जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग के क्रम में एक युवक को सीने में गोली लग गई. जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया. इलाज के लिए उसे आनन-फानन में दानापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर के अनुसार उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल की पहचान छितनावा के मनोज सिंह के रुप में हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शादी समारोह में जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली से मनोज सिंह जख्मी हो गए. इस हर्ष फायरिंग में 28 वर्षीय मनोज के सीने में गोली लगी है. गोली लगते ही जयमाला कार्यक्रम में भगदड़ मच गई. आनन फानन में लहूलुहान युवक को इलाज के लिए दानापुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर, मनेर पुलिस घटना से इंकार कर रही है. जबकि एएसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

2:33 AM. 1 Dec 21 9:03 PM. 30 Nov

रिंटू सिंह हत्याकांड: मंत्री लेशी सिंह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर पूर्णिया में राजद का चक्का जाम व प्रदर्शन

पूर्णिया. पूर्व जिला पार्षद रिंटू सिंह की हत्या की सीबीआई जांच और इस मामले में मंत्री लेशी सिंह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आहूत पूर्णिया बंद और चक्का जाम का मिला-जुला असर रहा. मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर चक्का जाम कर यातायात बाधित की.

9:27 PM. 30 Nov 21 3:57 PM. 30 Nov

बिहार विधानसभा परिसर में शराब की बोतल, उछला मुद्दा

बिहार विधानसभा के पार्किंग एरिया में शराब की कई बोतलें बरामद होने का मामला नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज सदन में उठाया तो सीएम नीतीश कुमार ने अध्यक्ष से आग्रह किया कि इस मामले की जांच कराने का आदेश देना चाहिए. दोषी को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा.

9:27 PM. 30 Nov 21 3:57 PM. 30 Nov

गोपालगंज: बेखौफ अपराधियों ने की फायरिंग

गोपालगंज: बथुआ बाजार स्थित मनोज साह की किराना दुकान को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. फायरिंग करने वाले अपराधी दो की संख्या में बाइक पर सवार होकर आए थे. फायरिंग होता देख दुकानदार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. वहीं हैरान करने वाली बात ये है कि अभी दो अपराधियों ने फारिंग की ही थी कि दो और अपराधी बाइक पर सवार होकर आ गये और हमला करना शुरू कर दिया.

9:27 PM. 30 Nov 21 3:57 PM. 30 Nov

मधेपुरा में लूट के दौरान चाकू से हमला

मधेपुरा में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे एक कर्मी को अपराधियों ने निशाना बना लिया.सरकारी कर्मी के पास से 50 हजार रुपये लूट लिये. इस दौरान लूटेरों ने चाकू मारकर कर्मी को जख्मी कर दिया.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की तमाम छोटी-बड़ी ब्रेकिंग न्यूज से अपडेट रहने के लिए पढ़े prabhatkhabar.com

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >