Bihar Breaking News: बिहार के जमुई में पिता ने एक वर्षीय बेटे को जमीन पर पटका, हुई मौत

Bihar Breaking News : थाना क्षेत्र अंतर्गत सारेबाद पंचायत के अगहरा गांव में गुरुवार को पारिवारिक कलह में एक छोटे बच्चे की मौत हो गयी. आयुष कुमार की मां सीमा देवी ने बताया कि मेरे पति विकास साव ने आयुष को जमीन पर पटक दिया. ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
3:33 AM. 30 Apr 22 10:03 PM. 29 Apr

पिता ने एक वर्षीय बेटे को जमीन पर पटका, हुई मौत

सोनो (जमुई). थाना क्षेत्र अंतर्गत सारेबाद पंचायत के अगहरा गांव में गुरुवार को पारिवारिक कलह में एक छोटे बच्चे की मौत हो गयी. मृतक एक वर्षीय बालक आयुष कुमार की मां सीमा देवी ने बताया कि मेरे पति विकास साव ने मुझसे झगड़ा करते हुए गुस्से में आकर आयुष को जमीन पर पटक दिया. घायलावस्था में उसे चिकित्सक के पास ले गयी लेकिन तबतक मौत हो गई थी. घटना को लेकर सीमा देवी ने सोनो थाना को सूचना दी जिसके बाद मृत बच्चे को लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया. घटना के बाद से विकास कुमार घर से फरार है. घटना को लेकर ग्रामीण स्तब्ध हैं. इसे लेकर पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मो. हलीम ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है.

3:33 AM. 30 Apr 22 10:03 PM. 29 Apr

बिहार के 12 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

बिहार के 12 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढी के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट. मौसम विभाग ने इन इलाकों में वर्षा की संभावना जतायी है.

3:33 AM. 30 Apr 22 10:03 PM. 29 Apr

अपराधियों ने मारी गोली

आरा- पंचायत समिति सदस्य को अपराधियों ने मारी गोली, हथियारबंद अपराधियों ने डिलिया पंचायत के समिति सदस्य मुकेश सिंह पर की फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती.

3:33 AM. 30 Apr 22 10:03 PM. 29 Apr

जानकी एक्सप्रेस से सहरसा आने के दौरान लूटपाट

सहरसा- नशाखुरानी गिरोह ने 4 महिला और एक पुरूष मुसाफिर को बनाया शिकार, कटिहार से जानकी एक्सप्रेस से सहरसा आने के दौरान लूटपाट.

3:33 AM. 30 Apr 22 10:03 PM. 29 Apr

पटना में कोरोना से एक की मौत, निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

पटना जिले में कोरोना के केस भले कम आ रहे हैं, लेकिन इस बीच शुक्रवार को राजाबाजार स्थित एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में कोरोना से 65 वर्षीय एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गयी. अस्पताल प्रशासन की मानें तो मरीज पिछले पांच दिनों से कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित होकर भर्ती थे. मृतक पटना सिटी इलाके का रहने वाले थे. जिसकी हालत पहले से ही गंभीर थी. अस्पताल की ओर से आरटीपीसीआर जांच में कोविड की पुष्टि हुई थी. वहीं सूत्रों की माने तो राजभवन में एक प्रशासनिक सेवा से जुड़े एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. मरीज हालांकि मरीज की मौत व संबंधित अधिकारी के पॉजिटिव होने की पुष्टि सिविल सर्जन व स्वास्थ्य की ओर से नहीं की गयी है.

3:33 AM. 30 Apr 22 10:03 PM. 29 Apr

अतिक्रमण को हटाया गया

बेगूसराय -जल मीनार निर्माण को लेकर गैरमजरूआ जमीन पर किया गया अतिक्रमण को कराया गया जेसीबी से खाली. नयागांव थाना क्षेत्र के गोरगामा गांव का मामला. मटिहानी बीडीओ, सीओ के निगरानी में अतिक्रमण को हटाया गया.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News : थाना क्षेत्र अंतर्गत सारेबाद पंचायत के अगहरा गांव में गुरुवार को पारिवारिक कलह में एक छोटे बच्चे की मौत हो गयी. आयुष कुमार की मां सीमा देवी ने बताया कि मेरे पति विकास साव ने आयुष को जमीन पर पटक दिया. ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >