Bihar Breaking News LIVE: बिहार के जेलों में एकसाथ छापेमारी, सासाराम नगर निगम आयुक्त के ठिकानों पर रेड

Bihar Breaking News LIVE: राजधानी पटना में डॉक्टर की पत्नी रिमझिम हत्याकांड का आज पुलिस खुलासा कर सकती है. बालू कारोबार में हत्या की गई है. अन्य खबरों का अपडेट जानें prabhatkhabar.com पर

7:57 PM. 27 Nov 21 7:57 PM. 27 Nov

सासाराम निगम आयुक्त के ठिकानों से 15 लाख कैश और सोना बरामद

सासाराम नगर निगम आयुक्त के ठिकानों पर निगरानी टीम की छापेमारी जारी है. अब तक 15 लाख रुपये कैश और सोना बरामद की है. इसके ही रांची में प्रॉपर्टी के दास्तावेज भी मिले है.

7:57 PM. 27 Nov 21 7:57 PM. 27 Nov

नौकरानी से दुष्कर्म व गर्भपात मामले में तीन दोषी करार

भागलपुर में पॉक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश एमपी सिंह की अदालत ने शुक्रवार को सजौर थाना क्षेत्र से जुड़े किशोरी से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात करने मामले की सुनवाई के बाद तीन आरोपितों को दोषी करार दिया. अदालत ने सजा के लिए 29 नवंबर की तिथि मुकर्रर की है.

7:57 PM. 27 Nov 21 7:57 PM. 27 Nov

सासाराम नगर निगम आयुक्त के कई ठिकानों पर रेड

सासाराम नगर निगम आयुक्त राजेश कुमार गुप्ता के ठिकानों पर निगरानी टीम ने छापेमारी की है. इसके साथ ही अरिया और पटना में भी निगरानी टीम का छापा. आय से अधिक करोड़ों की संपत्ती होने की आशंका है.

4:57 PM. 27 Nov 21 4:57 PM. 27 Nov

पटना में युवक की हत्या

पटना सिटी: चौक थाना क्षेत्र के चौक शिकारपुर में शनिवार की सुबह अज्ञात दो अपराधियों ने घर में सोए 24 वर्षीय युवक रविंद्र कुमार उर्फ हंटर के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद अपराधी भाग निकले.

4:57 PM. 27 Nov 21 4:57 PM. 27 Nov

शराब मामले में जेलों में छापेमारी

बिहार के सभी प्रमुख जेल में एक साथ मुख्यालय के निर्देश पर की गई है. मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा सहित कई जिलों के जेलों में एक साथ की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यालय को यह गुप्त सूचना मिली थी कि जेल के अंदर बंद शराब माफियाओं और अपराधियों द्वारा शराब का कारोबार सहित लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिलवाया जा रहा है. अपने गुर्गे की मदद से जेल के अंदर बैठकर सभी अपराधिक गतिविधियां और शराब के कारोबार का कारनामा चल रहा है. जिसके बाद मुख्यालय के निर्देश पर एक साथ बिहार के कई जिलों में छापेमारी की गई है.

4:57 PM. 27 Nov 21 4:57 PM. 27 Nov

शराब पीते धरे गये शिक्षक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सरकारी कर्मचारियों को शपथ दिलाए अभी कुछ ही घंटे बीते थे कि पश्चिम चंपारण जिले में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर शराब पीकर झूमते पकड़े गये. पुलिस ने दबोचा तो दलील दी गयी कि उन्होंने यूपी में शराब पी है.

4:57 PM. 27 Nov 21 4:57 PM. 27 Nov

बेगूसराय: ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के बलिया नगर पंचायत स्थित पटेल चौक के एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर व कर्मियों की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पोखरिया निवासी 29 वर्षीय एक युवक यहां हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने आया लेकिन उसे ये भनक नहीं थी कि ऑपरेशन कक्ष से वो वापस जिंदा नहीं निकल पाएगा. हाइड्रोसील के मामूली ऑपरेशन में मौत की घटना से लोग हैरान हैं.

3:39 PM. 27 Nov 21 3:39 PM. 27 Nov

सासाराम के जिला भू अर्जन पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड

सासाराम के जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के तीन ठिकानों पर निगरानी की रेड हुई है. आय से अधिक संपत्ति मामले में ये छापेमारी की जा रही है. पटना, फारबिसगंज और सासाराम में रेड जारी है.

3:39 PM. 27 Nov 21 3:39 PM. 27 Nov

डीआइजी शिवदीप लांडे दिसंबर में आयेंगे बिहार

भारतीय पुलिस सेवा के डीआइजी स्तर के अधिकारी शिवदीप लांडे दिसंबर के दूसरे सप्ताह में बिहार लौटेंगे. वर्ष 2006 बैच के बिहार कैडर के चर्चित आइपीएस अधिकारी श्री लांडे फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच में प्रतिनियुक्ति के आधार पर तैनात हैं. उनकी प्रतिनियुक्ति आठ दिसंबर को समाप्त हो रही है. श्री लांडे की पहली पोस्टिंग नक्सलग्रस्त मुंगेर जिले के जमालपुर में बतौर एएसपी अभियान हुई थी. इसके बाद पटना के सिटी एसपी बने. फिर उन्होंने अररिया, किशनगं व रोहतास के एसपी और राज्यपाल के ओएसडी की जिम्मेदारी को संभाला.

3:39 PM. 27 Nov 21 3:39 PM. 27 Nov

बरौनी और बाढ़ में एनटीपीसी की यूनिटों का लोकार्पण आज

बाढ़ में एनटीपीसी की 660 मेगावाट की यूनिट और बरौनी में एनटीपीसी की 500 मेगावाट की यूनिट का लोकार्पण शनिवार को होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह इसका लोकार्पण करेंगे. इस मौके पर केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, विधान पार्षद नीरज कुमार सहित तमाम स्थानीय विधायक व विधान पार्षद मौजूद रहेंगे. एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह सहित एनटीपीसी के निदेशक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी दोनों कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे.

3:39 PM. 27 Nov 21 3:39 PM. 27 Nov

लालू यादव की बिगड़ी तबीयत

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गयी. आनन-फानन में उन्हें दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. मिली जानकारी के मुताबिक, लालू प्रसाद को तेज बुखार के साथ चक्कर आ रहा था. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गुरुवार को लालू प्रसाद पटना से दिल्ली गये थे.

3:39 PM. 27 Nov 21 3:39 PM. 27 Nov

कोरोना का दूसरा डोज लेने वालों के लिए आज से लकी ड्रा

कोविड टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरस्कार योजना की शुरुआत की जा रही है. शनिवार से राज्य में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लेनेवालों को लकी ड्रा के जरिए इनाम दिये जायेंगे.

3:39 PM. 27 Nov 21 3:39 PM. 27 Nov

निलेश मुखिया को पकड़ने के लिए छापेमारी, सात गये जेल

पटना: दीघा थाने के कुर्जी गेट नंबर 68 के पास स्थित कोका कोला गोदाम मे छापेमारी के दौरान शराब पार्ट करते गिरफ्तार सातो आरोपितों को शुकवार को जेल भेज दिया गया. इसके साथ ही अब पुलिस गोदाम के मालिक निलेश मुखिया को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. अगर वह जल्द सरेंडर नही करता है, तो फिर पुलिस कानूनी पक्रिया के तहत उसकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी. पुलिस कुर्जी गेट नंबर 64 स्थित उसके घर पर भी नजर रख रही है. इसके अलावे दीघा के दियारे इलाके के साथ ही राजीव नगर इलाके मे छापेमारी की जा रही है.

3:39 PM. 27 Nov 21 3:39 PM. 27 Nov

दुल्हन की हो रही थी विदाई, चोरो ने उड़ा लिया पर्स :

पटना: बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के किदवईपुरी के ठाकुर प्रसाद कमेटी हॉल मे चोर ने महिला का पर्स छीन लिया. पीड़ित ने बुद्धा कॉलोनी थाने मे आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष निहार भूषण ने बताया कि विदाई के दौरान महिला का पर्स सफाईकर्मी ने चोरी कर लिया है. पर्स मे सोने का टीका, अंगूठी के साथ पांच हजार रुपये कैश थे.

3:39 PM. 27 Nov 21 3:39 PM. 27 Nov

शादी सामरोह में चोर सक्रिय

शादी के माहौल के दौरान इन दिनो चोर सक्रिय हो गये है. समारोह मे शामिल होकर कैश व ज्वेलरी साफ कर आसानी से फरार हो रहे है. ऐसे ही दो मामले पटना के राजीवनगर व बुद्धा कॉलोनी थाने से आया है. पहली घटना राजीवनगर के आशियाना-दीघा रोड स्थित मंगल मैरेज हॉल की है, जहां चोरो ने ज्वेलरी व कैश से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया है.

3:39 PM. 27 Nov 21 3:39 PM. 27 Nov

पटना में डेंगू के 6 नये मरीज

पटना जिले मे डेंगू के मरीजों की संख्या मे निरंतर इजाफा हो रहा है. इसी क्रम मे शुक्रवार को पीएमसीएच मे 31 सैपल की जांच मे डेंगू के छह मरीज मिले है. इनमे एक पीएमसीएच परिसर स्थित चाणक्या हॉस्टल मे रहने वाले जूनियर डॉक्टर की डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है. जिले मे 24 घंटे के अंदर कुल 12 नये मरीज डेंगू के पाये गये है. इसके साथ ही जिले मे डेंगू मरीजों की संख्या बढकर 326 पहुंच गयी है.

1:01 PM. 27 Nov 21 1:01 PM. 27 Nov

रिमझिम हत्याकांड: बालू कारोबार में लगे पैसे ने ली डॉक्टर की पत्नी की जान

पटना: गाजीपुर के डेटिस्ट डॉ विश्वजीत चतुर्वदी की पत्नी व ब्यूटी पार्लर संचालिका रिमझिम हत्याकांड मामले में नया खुलासा हुआ है. यह बात सामने आयी है कि रिमझिम कई बिजनेस मे पैसा लगाये हुए थी. इसमे बालू कारोबार भी शामिल है. इसी मे पैसे के विवाद को लेकर शूटर से हत्या करायी गयी है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजधानी पटना में डॉक्टर की पत्नी रिमझिम हत्याकांड का आज पुलिस खुलासा कर सकती है. बालू कारोबार में हत्या की गई है. अन्य खबरों का अपडेट जानें prabhatkhabar.com पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >