Bihar Breaking News : 27 फरवरी को पटना से शुरू होगा सीएम नीतीश कुमार का समाज सुधार अभियान

Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
8:17 PM. 21 Feb 22 8:17 PM. 21 Feb

सीएम नीतीश कुमार का समाज सुधार अभियान 27 से

27 फरवरी को पटना में सीएम का समाज सुधार अभियान. 05 मार्च को पूर्णिया में सीएम का समाज सुधार अभियान. 06 मार्च को मधेपुरा में सीएम का समाज सुधार अभियान.

8:17 PM. 21 Feb 22 8:17 PM. 21 Feb

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 16 एजेंडों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार की शाम बिहार कैबिनेट की बैठक हुई. 16 एजेंडों पर लगी मुहर.

8:17 PM. 21 Feb 22 8:17 PM. 21 Feb

बिहार में 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

बिहार में 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला. गणेश कुमार बने पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय. राजीव रंजन को प्रभार रेल पुलिस उपमहानिरीक्षक. राशिद जमां को प्रभार पुलिस अधीक्षक कमजोर वर्ग. विजय कुमार को प्रभार विशेष सशस्त्र पुलिस- 16. सुशील कुमार बने पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध इकाई.

8:17 PM. 21 Feb 22 8:17 PM. 21 Feb

महिला ने तीन बच्चों संग तालाब में लगाई छलांग

गया-महिला ने तीन बच्चों संग तालाब में लगाई छलांग तीनों बच्चों की मौत और महिला की हालत स्थिर शेरघाटी में कलह के कारण उठाया कदम

8:17 PM. 21 Feb 22 8:17 PM. 21 Feb

अभियुक्त गिरफ्तार

गोपालगंज- कटैया के कोइसा भटवा से अगवा 11 साल के छात्र की हत्या का मामला, पुलिस ने दो नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार

8:17 PM. 21 Feb 22 8:17 PM. 21 Feb

पति के खिलाफ मारपीट की दर्ज करायी प्राथमिकी

मोहनिया शहर. थाना क्षेत्र के बघिनी गांव में एक महिला ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. गुड़िया देवी ने पति संजय साह के खिलाफ थाने को दिये आवेदन में बताया है कि हमारे पति हमेशा नशा करते हैं और नशा में आकर हमेशा घर पर हमारे साथ मारपीट करते है. जब सास व ससुर छुड़ाने जाते हैं, तो उनके साथ भी मारपीट करते हैं. थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है.

8:17 PM. 21 Feb 22 8:17 PM. 21 Feb

मैनेजर की जमकर पिटाई

पटना- रुपसपुर में बाइक शोरुम में अपराधियों ने बोला धावा, मैनेजर की जमकर पिटाई, गंभीर हालत में नर्सिंग होम में भर्ती, पुलिस मामले की जांच में जुटी

8:17 PM. 21 Feb 22 8:17 PM. 21 Feb

पुलिस की हर एक जरुरतों को पूरा करेगी सरकार

पटना में बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ. कार्यक्रम मुख्य सचिव और डीजीपी कार्यक्रम में हुए शामिल. उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य सचिव का बयान. ‘अपराध का नेचर बदला, साइबर क्राइम चुनौती है’. ‘पुलिस की हर एक जरुरतों को पूरा करेगी सरकार’.

8:17 PM. 21 Feb 22 8:17 PM. 21 Feb

फरार अपराधी जेपी यादव गिरफ्तार

गोपालगंज- हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित 10 मामलों में फरार अपराधी जेपी यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एसटीएफ के सहयोग से मोहम्मदपुर गिरफ्तारी

8:17 PM. 21 Feb 22 8:17 PM. 21 Feb

छात्रा की बिगड़ी तबीयत

खगड़िया- मैट्रिक परीक्षा के दौरान एक छात्रा की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में एडमिट, मोरकाही के रोज बर्ड एकेडमी केंद्र का मामला.

8:17 PM. 21 Feb 22 8:17 PM. 21 Feb

कोर्ट के फैसले पर हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि कोर्ट के फैसले पर हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. हमने पहले भी कहा था कि ये कोई अंतिम फैसला नहीं है इसके ऊपर हाई कोर्ट में हमने इस मामले को रखा है और हमें पूर्ण विश्वास है कि हाई कोर्ट में लालू जी के पक्ष में फैसला होगा.

8:17 PM. 21 Feb 22 8:17 PM. 21 Feb

फिर से फंसा दिया गया, यही राग अलापा जाएगा

लालू प्रसाद को सजा मिलने पर बोले सुशील मोदी. ‘किसी को आश्चर्य नहीं हुआ है, ये तो होना ही था’. ‘फिर से फंसा दिया गया, यही राग अलापा जाएगा’.

8:17 PM. 21 Feb 22 8:17 PM. 21 Feb

पांच राज्यों में चुनावों के बाद हो सकता है जातिगत जनगणना पर फैसला

जातिगत जनगणना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पांच राज्यों में चुनावों के बाद जातिगत जनगणना होने की पूरी संभावना है. हम लोग एक मत में हैं. निश्चित रूप से राज्य सरकार यह करना चाहती है. हमने इसको लेकर पूरी रणनीति बनाई है. अगर एक बार जातिगत जनगणना हो जाएगी तो विकास कार्य करने में आसानी होगी.

2:04 PM. 21 Feb 22 2:04 PM. 21 Feb

लालू प्रसाद यादव को पांच साल की सजा

चारा घोटाला मामले में सीबीआई कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को पांच साल की सजा सुनायी है. यह सजा डोरंडा ट्रेजरी केस मामले में लालू प्रसाद को मिली है. इसके साथ ही लालू प्रसाद यादव पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

2:04 PM. 21 Feb 22 2:04 PM. 21 Feb

सहरसा में बस और बाइक की टक्कर में तीन की मौत

सहरसा में तेज रफ्तार सवारी बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार चौथा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल है. घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना बीते रात सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के डुमरा चौक के समीप की बताई जा रही है. मृतकों में एक नाम सूरज, दूसरे का नाम हल्लू एवं तीसरा एक दस वर्षीय बच्चा है. वहीं, घायल का नाम मनखुश कुमार बताया जाता है सभी लोग सोन वर्षाराज थाना क्षेत्र के बिचला टोला के रहने वाले बताए जाते हैं.

2:04 PM. 21 Feb 22 2:04 PM. 21 Feb

अवैध शराब निर्माण करने वाले आठ गिरफ्तार

भागलपुर. सबौर थाना क्षेत्र के अमदौर और कुरपट गांव में रविवार को छापेमारी कर अवैध शराब का निर्माण करनेवाले आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनो गांव में छापेमारी की गयी और करीब 25 लीटर शराब के साथ शराब निर्माण में प्रयोग किये जाने वाले यंत्रों की बरामदगी की गयी है.

2:04 PM. 21 Feb 22 2:04 PM. 21 Feb

ट्रक की चपेट में आने से शिक्षक की मौत, एक अन्य घायल

सारण. एनएच 331 पर डाढ़ीबाढ़ी के समीप लालू चौक पर ट्रक की चपेट में आने से शिक्षक की मौत हो गयी, जबकि बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए एनएच को जाम कर दिया. मृतक बनियापुर थाना क्षेत्र के डाढ़ीबाढ़ी निवासी 45 वर्षीय प्रमोद कुमार साह बताये जाते हैं, जबकि गंभीर रूप से जख्मी बगल के ही बसतपुर गांव निवासी छोटे ओझा हैं.

2:04 PM. 21 Feb 22 2:04 PM. 21 Feb

दूल्हे की कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत

पीरो. अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेहता गांव के समीप एक चरपहिया वाहन की चपेट में आकर अंकित कुमार नामक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

2:04 PM. 21 Feb 22 2:04 PM. 21 Feb

आरा में गश्ती दल पर कई राउंड फायरिंग, बचे लोग

आरा के बड़हरा थाने के बबुरा पेट्रोल पंप के समीप मोबाइल गश्ती दल के इंचार्ज मनीष कुमार पर बालू माफियाओं ने फायरिंग की. गोलीबारी में गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया. इस दौरान गाड़ी में बैठे गश्ती दल इंचार्ज एवं पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये.

2:04 PM. 21 Feb 22 2:04 PM. 21 Feb

बक्सर में ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव

बिहार में पहली बार रविवार को बक्सर जिले के चौसा प्रखंड के गोसाईंपुर गांव में खेतों में लगी फसल पर ड्रोन से इफको नैनो यूरिया का छिड़काव किया गया. इससे किसानों में खुशी का माहौल था. इसका आयोजन कृषि ऑर्गेनिक कंपनी ने किया. कंपनी के एमडी राधेश्याम सिंह पूरी टीम के साथ गोसाईंपुर पहुंचे और पहले से ही चयनित ललन चौबे के गेहूं के खेत में नैनो यूरिया का स्प्रे किया गया.

2:04 PM. 21 Feb 22 2:04 PM. 21 Feb

शराब खोजने निकले हंटर डॉग

पटना. शराब माफियाओं व पियक्कड़ों पर कार्रवाई करने को लेकर रविवार को एएलटीएफ के साथ हंटर डॉग भी शराब खोजने में लग गये. पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने योगीपुर, मलाही पकड़ी व राजेंद्र नगर सब्जी मंडी इलाके में मौजूद झुग्गी-झोपड़ियों में करीब तीन घंटे तक छापेमारी की. छापेमारी को लेकर शराब तस्करों में हड़कंप मच रहा.

2:04 PM. 21 Feb 22 2:04 PM. 21 Feb

रिटायर्ड एलआइसी अफसर के घर चोरी

पटना में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. रविवार को रिटायर्ड एलआइसी अफसर के घर में रखे चार लाख की ज्वेलरी पर हाथ कर दिया है. साथ में कुछ कैश की भी चोरी हुई है. फ्लैट में चोरी की यह घटना पत्रकार नगर थाना के मुन्ना चक इलाके की है. यहां के जानकी अपार्टमेंट के B-ब्लॉक का फ्लैट नंबर 103 शिव कुमार दास का है. सुबह 8 बजे के करीब इनके फ्लैट के टूटे हुए लॉक पर बगल वाले फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति की नजर पड़ी, जिसके बाद इस बात की जानकारी शिव कुमार दास को दी गयी.

2:04 PM. 21 Feb 22 2:04 PM. 21 Feb

बिहार में कोरोना के 60 नये संक्रमित मिले

पटना. राज्य में कोरोना के नये 60 संक्रमित पाये गये हैं. इसमें सबसे अधिक और दो अंकों में केवल पटना जिले में 11 संक्रमित पाये गये. इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 656 है. पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 106 लोग ठीक हुये हैं. राज्य में अब तक आठ लाख 16 हजार 767 कोरोना संक्रमित ठीक हुये हैं. रिकवरी दर 98.44 फीसदी है. बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य में छह करोड़ 83 लाख पांच हजार 156 जांच किये गये हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में एक लाख 37 हजार 17 सैंपल की जांच की गयी है.

7:48 AM. 21 Feb 22 7:48 AM. 21 Feb

पटना में घायल महिला सिपाही की हालत नाजुक, बालू कारोबारी पर FIR

पटना के इनकम टैक्स चौराहे से हाइकोर्ट मजार तक कार में फंस कर घायल हुई ट्रैफिक महिला सिपाही बबीता की हालत नाजुक बनी हुई है. रविवार को गंभीर रूप से जख्मी महिला सिपाही को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है. मसौढ़ी के श्रीनगर की रहने वाली महिला सिपाही को अबतक सात यूनिट ब्लड चढ़ाया जा चुका है. डॉक्टर की टीम खतरे से बाहर निकालने में जुटी है. इधर उसके साथी सिपाही रीता कुमारी के बयान पर फॉर्च्यूनर चालक मनेर के रहने वाले बालू कारोबारी अभिनव सिंह पर कोतवाली थाना में एफआइआर दर्ज कर लिया गया है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >