Bihar Breaking News : एसपी साहब से जमादार ने मांगा नजराना, मौके पर ही हुआ सस्पेंड

Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
9:43 PM. 13 Mar 22 9:43 PM. 13 Mar

एसपी से जमादार ने मांगा नजराना, मौके पर ही हुआ सस्पेंड

शेखपुरा में पैसे की लालच में एक जमादार ने एसपी की गाड़ी को ही रोक दिया और नजराने की मांग करने लगा. उसकी इस करतूत को देख एसपी साहब ने मौके पर ही उसे सस्पेंड कर दिया. अब जमादार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की जाएगी.

9:43 PM. 13 Mar 22 9:43 PM. 13 Mar

” ई सरकार नै छै, ई सर्कस छै “

दरभंगा- MLC चुनाव में अपने उम्मीदवार उदय शंकर यादव के समर्थन में सभा को तेजस्वी यादव ने मैथिली में किया सम्बोधित. बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा ” ई सरकार नै छै, ई सर्कस छै “

9:43 PM. 13 Mar 22 9:43 PM. 13 Mar

गोपालगंज में फिर तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

गोपालगंज में फिर तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत. परिजनों का दावा है कि शराब पीने से हुई मौत.

9:43 PM. 13 Mar 22 9:43 PM. 13 Mar

शराब तस्कर गिरफ्तार

मद्य निषेध विभाग की टीम ने कोलकाता से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है

9:43 PM. 13 Mar 22 9:43 PM. 13 Mar

अपराधियों ने पीट-पीटकर मार डाला

औरंगाबाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है. घटना देव थाना क्षेत्र के बधार की है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है. परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं.

9:43 PM. 13 Mar 22 9:43 PM. 13 Mar

किशोर की मौत के बाद भारी बवाल

जमुई के कोल्हुआ गांव में एक किशोर की मौत के बाद भारी बवाल हुआ है, बताया जा रहा है कि युवक की बरनार नदी के गड्ढे में डूबकर मौत हो गई थी.

9:43 PM. 13 Mar 22 9:43 PM. 13 Mar

सीमांचल के मुद्दों को लेकर पटना में पैदल मार्च

सीमांचल के मुद्दों को लेकर पटना में पैदल मार्च, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज के सैकड़ों लोग मार्च में हुए शामिल, सरकार से रखी ये मांग

9:43 PM. 13 Mar 22 9:43 PM. 13 Mar

सदन में माननीयों को घसीटने के मामले में आई रिपोर्ट

सदन में माननीयों को घसीटने के मामले में आई रिपोर्ट, जांच रिपोर्ट में 12 विधायक दोषी करार

9:43 PM. 13 Mar 22 9:43 PM. 13 Mar

भागलपुर में पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

भागलपुर में पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत. जांच में जुटी पुलिस.

2:13 PM. 13 Mar 22 2:13 PM. 13 Mar

मधुबनी में मिला युवक का शव

बिहार के मधुबनी से बड़ी खबर सामने आ रही है. मधुबनी में एक युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह घटना बाबुबरही थाना की है.

2:13 PM. 13 Mar 22 2:13 PM. 13 Mar

बोचहां विधानसभा का उपचुनाव 12 अप्रैल को

पटना. चुनाव आयोग ने मुजफ्फरपुर जिले की बोचहां सुरक्षित विधानसभा सीट पर उप चुनाव कराने की घोषणा कर दी है. आयोग द्वारा शनिवार को जारी सूचना के मुताबिक 17 मार्च को इसकी विधिवत अधिसूचना जारी होगी. इसके साथ ही नामांकन का कार्य आरंभ हो जायेगा. 24 मार्च तक नामांकन लिये जायेंगे. 25 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी. 28 मार्च तक नाम वापस लिये जायेंगे. 12 अप्रैल को मतदान कराया जायेगा और 16 अप्रैल को मतों की गिनती की जायेगी. 18 अप्रैल तक चुनाव कार्य संपन्न करा लिये जायेंगे.

2:13 PM. 13 Mar 22 2:13 PM. 13 Mar

मोकामा में नहाने के दौरान तीन किशोर डूबे, तलाश जारी

मोकामा थाने के महादेव स्थान गंगा घाट पर नहाने के दौरान तीन छात्र डूब गए. यह घटना रविवार की सुबह 10 बजे की है. लापता छात्रों में राॅकी, हर्ष और सूरज तीनों सकरवार टोला शामिल हैं. पुलिस गोताखोरों की मदद से छात्रों की तलाश में जुटी है. बताया जा रहा है कि एक ही मुहल्ले के छः दोस्त गंगा नदी स्नान करने गए थे. इस दौरान तैराकी के चक्कर में एक छात्र डूबने लगा. उसकी जान बचाने के प्रयास में दो अन्य छात्र गहरे पानी में चले गये. वहीं तीन छात्र गहरे पानी में समा गए. इस घटना के बाद कोहराम मचा है. गंगा तट पर ग्रामीणों की भीड़ जमा है.

2:13 PM. 13 Mar 22 2:13 PM. 13 Mar

18 लाख नेपाली रुपये के साथ युवक धराया

पूचं. इंडो-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र से नेपाल सशस्त्र पुलिस ने एक भारतीय युवक को 18 लाख 73 हजार नेपाली रुपये के साथ गिरफ्तार किया है. नेपाल पुलिस ने बताया कि कुंडवा चैनपुर थाने के महुंगवा गुरहनवा निवासी दीपनारायण प्रसाद अपनी बाइक से घोड़ासहन के निकट सीमा पार रौतहट नेपाल के बौद्धि माई नगरपालिका वार्ड-8 सरमुजबा पहुंचा था. पुलिस ने उसकी बाइक को रोक तलाशी ली.

2:13 PM. 13 Mar 22 2:13 PM. 13 Mar

दर्द से तड़प रहा था युवक, बिना इलाज वापस लौटा मरीज

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी में सड़क हादसे का शिकार युवक डॉक्टर का तीन घंटे से ज्यादा वक्त तक इंतजार करता रहा. कई बार डॉक्टर को अस्पताल के कंट्रोल रूम से कॉल किया गया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला. लापरवाही से परेशान मरीज अंत में निजी क्लिनिक में इलाज कराने चला गया. हादसे में शिकार युवक का दांत व जबड़ा टूटा था. दर्द से तड़प रहा युवक को जब इलाज नहीं मिला तो परिजन वापस लेकर चले गये.

2:13 PM. 13 Mar 22 2:13 PM. 13 Mar

आज भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शहर के सभी बिजली बिल काउंटर 13 मार्च को खुला रखा है. यानी रविवार को काउंटर पर उपभोक्ता बिजली बिल जमा कर सकेंगे. यह जानकारी कंपनी के शहरी क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार ने दी.

2:13 PM. 13 Mar 22 2:13 PM. 13 Mar

शराब तस्करी में महिला समेत तीन गिरफ्तार

पटना नगर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान फुलवारी शरीफ अनिसाबाद रोड में एक मोटरसाइकिल सवार की तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक के बैग में भरा हुआ भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद की है. इसके अलावा कन्हैया नगर में छापेमारी कर एक महिला और एक युवक को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.

2:13 PM. 13 Mar 22 2:13 PM. 13 Mar

मनेर में कब्रिस्तान पर कब्जे को लेकर रोड़ेबाजी और फायरिंग

मनेर. ब्रह्मचारी-दोस्तनगर के पास एक कब्रिस्तान पर कब्जे को लेकर दो दबंग पक्षों में रोड़ेबाजी व कई राउंड फायरिंग हुई. फायरिंग व रोड़ेबाजी के क्रम एनएच 30 पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा.

2:13 PM. 13 Mar 22 2:13 PM. 13 Mar

रिंग सेरेमनी में आयी महिला के बैग से आठ लाख के गहने चोरी

दानापुर. थाना क्षेत्र के लाल कोठी में अपने रिश्तेदार के रिंग सेरेमनी में भाग लेने आयी एक महिला के बैग से करीब आठ लाख के कीमती जेवरात चोरी हो गये. पीड़ित अनुराधा कुमारी ने थाने में लिखित शिकायत की है.

2:13 PM. 13 Mar 22 2:13 PM. 13 Mar

चोरी करके भागता व्यक्ति गिरफ्तार

पटना. पटना जंक्शन पीएफ नंबर- 8/9 के पूर्वी सीढ़ी के पास से चोरी करके भाग रहे एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम बिटु कुमार उर्फ राहुल कुमार, उम्र-19 वर्ष, पिता- अजय साह, अगमकुआं नहर पर थाना – अगमकुआं है. इस संदर्भ में रेल थाना पटना जंक्शन में मामला दर्ज किया गया है.

2:13 PM. 13 Mar 22 2:13 PM. 13 Mar

आरपीएफ ने पटना जंक्शन पर चलाया अभियान, 43 गिरफ्तार

पटना. होली को ध्यान में रखते हुए पटना जंक्शन रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को मेगा रेल अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान 43 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर रेलवे न्यायालय न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया. इनमें रेल लाइन क्रॉस करने वाले 28 व्यक्ति, पायदान पर यात्रा करने वाले 6 व्यक्ति, रेल में अवैध खानपान बेचने वाले 8 व्यक्ति तथा गाड़ी में बिना कारण जंजीर खींचने वाला एक व्यक्ति शामिल रहा.

7:47 AM. 13 Mar 22 7:47 AM. 13 Mar

शराब पीते एमबीए और इंजीनियरिंग के छात्र समेत चार गिरफ्तार

पटना. पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने शराब के नशे में एमबीए व इंजीनियरिंग के छात्र समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार सघन चेकिंग दौरान ये सभी नशे की हालत में पाये गये हैं, जिसे शनिवार को जेल भेजा गया है. गिरफ्तार में मूल रूप से नालंदा अकबरपुर के रहने वाले नरेंद्र कुमार, पटना सिटी के आलमगंज निवासी अश्विन गुप्ता और श्रीकेश गुप्ता व नालंदा नूरसराय निवासी ओम प्रकाश चौधरी है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >