Bihar Breaking : MLC चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों की सूची जारी

Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
9:27 PM. 11 Mar 22 9:27 PM. 11 Mar

ढोली रेलवे स्टेशन के क्लर्क को गोली मारी

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने ढोली रेलवे स्टेशन के क्लर्क को गोली मार दी. सकरा थाना के जहांगीरपुर में बाइक सवार अपराधी गोली मारकर फरार हुए.

9:27 PM. 11 Mar 22 9:27 PM. 11 Mar

ट्रैक्टर की ठोकर से मां और बेटी की मौत

मधुबनी- ट्रैक्टर की ठोकर से मां और बेटी की मौत. हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल. नोखा थाना के चतुर्भुज पिपराही में NH पर हादसा

9:27 PM. 11 Mar 22 9:27 PM. 11 Mar

ट्रक ड्राइवर से मोबाइल छीनने की कोशिश

पटना सिटी- बाईपास थाना क्षेत्र में ट्रक ड्राइवर से मोबाइल छीनने की कोशिश में दो युवक भीड़ के हत्थे चढ़ा, लोगों ने की जमकर पिटाई, एक युवक भागने में रहा कामयाब

9:27 PM. 11 Mar 22 9:27 PM. 11 Mar

21 मार्च तक छुट्टियां रद्द

शिवहर जिला प्रशासन ने होली और शब-ए-बरात को लेकर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी पदाधिकारियों और कर्मियों की 21 मार्च तक रद्द की छुट्टियां

9:27 PM. 11 Mar 22 9:27 PM. 11 Mar

MLC चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों की सूची जारी

MLC चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों की सूची जारी दरभंगा से सुनील चौधरी, समस्तीपुर से तरुण कुमार पूर्वी चंपारण से राजेश कुमार, गोपालगंज से राजीव कुमार सीवान से मनोज कुमार सिंह, सारण से धर्मेंद्र कुमार सिंह, कैमूर से संतोष सिंह, औरंगाबाद से दिलीप कुमार सिंह खगड़िया से रजनीश कुमार, मधेपुरा से नूतन सिंह किशनगंज से डॉ दिलीप जायसवाल, कटिहार से अशोक अग्रवाल

9:27 PM. 11 Mar 22 9:27 PM. 11 Mar

बजट सत्र का कार्यक्रम बदला

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का कार्यक्रम बदला, 21 मार्च की कार्यवाही 26 मार्च को कराने का निर्णय, कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

9:27 PM. 11 Mar 22 9:27 PM. 11 Mar

शराब माफिया सचिन पांडेय गिरफ्तार

यूपी के गोरखपुर से गिरफ्तार हुआ शराब माफिया सचिन पांडेय बिहार के कई इलाकों में करता था अवैध शराब की सप्लाई

9:27 PM. 11 Mar 22 9:27 PM. 11 Mar

अब जमीन का नक्शा अंचलों में फ्री में मिलेगा

बिहार के सभी 38 जिलों में हवाई फोटोग्राफी का कार्य संपन्न हो चुका है, अब जमीन का नक्शा अंचलों में फ्री में मिलेगा, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने विधानसभा में दी जानकारी

9:27 PM. 11 Mar 22 9:27 PM. 11 Mar

4 अपराधी गिरफ्तार

जमुई- लूट की योजना बनाते 4 अपराधी गिरफ्तार. देसी कट्टा, 20 जिंदा कारतूस, 7 मोबाइल बरामद. सिंकन्दरा थाना क्षेत्र के एसके सिंह कॉलेज में रेड.

9:27 PM. 11 Mar 22 9:27 PM. 11 Mar

भारी मात्रा में शराब बरामद

सोनपुर- नयागांव थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार से भारी मात्रा में शराब किया बरामद, यूपी से पटना सप्लाई करने के दौरान कार्रवाई, वाहन चालक को पुलिस ने धर दबोचा

9:27 PM. 11 Mar 22 9:27 PM. 11 Mar

उम्मीदवारों के नाम का किया एलान

विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों के नाम का किया एलान

9:27 PM. 11 Mar 22 9:27 PM. 11 Mar

मुखिया विजय साह को अपराधियों ने मारी गोली

मधुबनी- बिहारी पंचायत के मुखिया विजय साह को अपराधियों ने मारी गोली, गंभारी हालत में डीएमसीएच में भर्ती, मधवापुर इलाके में मारी गोली

9:27 PM. 11 Mar 22 9:27 PM. 11 Mar

सोनपुर में जेपी पुल से तीन युवक गंगा में गिरा

सोनपुर में जेपी पुल से तीन युवक गंगा में गिरा. हादसे में एक की मौत और 2 की हालत गंभीर

9:27 PM. 11 Mar 22 9:27 PM. 11 Mar

गोदाम में मिला नर कंकाल

जमालपुर रेल कारखाने के गोदाम में मिला नर कंकाल, FSL जांच के लिए भेजा गया पटना

2:21 PM. 11 Mar 22 2:21 PM. 11 Mar

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति का पैर कटा

भागलपुर. मुस्लिम हाई स्कूल के नजदीक समपार पर गुरुवार को किशोर कुमार चौधरी नामक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया. इससे उनका एक पैर कट गया. भागलपुर अजमेर एक्सप्रेस समपार को पार कर रही थी. इसके ठीक पहले वह व्यक्ति लाइन क्रॉस कर रहा था. तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया. रेल पुलिस के अनुसार ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

2:21 PM. 11 Mar 22 2:21 PM. 11 Mar

पटना में सिंचाई के दौरान दो भाई की दर्दनाक मौत

पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. सिंचाई के दौरान दो भाइयों की करंट लगने से मौत हो गयी है. यह घटना पटना स्थित बाढ़ के गोपालपुर की है. करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गयी है.

2:21 PM. 11 Mar 22 2:21 PM. 11 Mar

सौ करोड़ घपला मामले में सीबीआइ ने मांगा सभी संबंधित वाउचर

भागलपुर सृजन घोटाला. राज्य के बहुचर्चित सृजन घोटाले में पकड़े गये 99 करोड़ 88 लाख 69 हजार 830 रुपये के अतिरिक्त गबन के मामले में सीबीआइ ने जिला कल्याण शाखा से सारे वाउचर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. विभाग द्वारा चेक के माध्यम से किये गये भुगतान को लेकर कार्यालय में उपलब्ध वाउचर के माध्यम से सीबीआइ इस मामले की जांच आगे बढ़ायेगी.

2:21 PM. 11 Mar 22 2:21 PM. 11 Mar

आशा कार्यकर्ताओं को स्थाई करने की मांग

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज दसवां दिन है. विधानसभा में ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने ललित यादव पर तंज कसते हुए उन्हें विद्वान बताया. वहीं, माले सदस्यों ने वेल में आकर प्रदर्शन किया. आशा कार्यकर्ताओं को स्थाई करने की मांग कर रहे है.

2:21 PM. 11 Mar 22 2:21 PM. 11 Mar

करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत

बाराचट्टी. करेंट की चपेट में आने से नैनसागर गांव के 48 साल के किसान रवींद्र सिंह की मौत हो गयी. वह खेत में मोटर चलाने गया था. इस दौरान जमीन पर गिरे बिजली तार की चपेट में आ गया. इससे उसकी मौत हो गयी. मृतक की पत्नी की मौत एक साल पहले हो गयी थी. उसके तीन में से दो संतान विकलांग हैं, जिनका रो-रो कर बुरा हाल हो है.

2:21 PM. 11 Mar 22 2:21 PM. 11 Mar

छह एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट

गया. पुलिस, वन विभाग व एसएसबी की टीम ने छह एकड़ भूमि में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया. इस संबंध में रेंजर विवेकानंद स्वामी ने बताया की जयगीर, केवलिया, मनवाझोर, हरैया आदि इलाके में लगभग छह एकड़ भूमि जिसमें से चार एकड़ वन जबकि दो एकड़ अन्य भूमि पर लगी फसल को नष्ट किया. वहीं अब भी कई इलाकों में अफीम की फसल लहलहा रही है.

2:21 PM. 11 Mar 22 2:21 PM. 11 Mar

बेगूसराय में बदमाशों ने युवक को मारी गोली

बेगूसराय में बदमाशों ने युवक को गोली मार दी. घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह घटना साहेबपुर कमाल थाना के बोचहा बहियार की है.

2:21 PM. 11 Mar 22 2:21 PM. 11 Mar

समस्तीपुर में फास्ट फूड विक्रेता की गोली मारकर हत्या

बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों ने फास्ट फूड विक्रेता को गोली मार कर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध कर रहे है. ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे है.

2:21 PM. 11 Mar 22 2:21 PM. 11 Mar

बिहटा. छापेमारी में सैकड़ों लीटर देसी शराब जब्त

बिहटा के नेऊरा ओपी पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब को लेकर थाना क्षेत्र के अदलीपुर मुसहरी सहित अन्य जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया. मौके से पुलिस ने सैकड़ों लीटर देसी शराब को जब्त कर बनाने वाले उपकरणों को नष्ट कर दिया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर मुसहरी में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान सैकड़ों लीटर देसी शराब को जब्त कर कारोबारियों को चिह्नित कर आगे की करवाई की जा रही है.

2:21 PM. 11 Mar 22 2:21 PM. 11 Mar

युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी

भोजपुर के नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक के समीप घर बंद कर एक युवक ने कनपट्टी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान पकड़ी चौक निवासी विमल कुमार सिंह के रूप में की गयी है, जो हरबंस प्रसाद सिंह का पुत्र था. मृतक मूल रूप से शहर के थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं, लेकिन विगत कई वर्षों से आरा शहर में रह रहे हैं. युवक काफी डिप्रेशन में था, जिसके बाद घटना को अंजाम दिया है.

2:21 PM. 11 Mar 22 2:21 PM. 11 Mar

गोली मारने का आरोपित पकड़ाया

गया. कोतवाली थाने की पुलिस ने गोली मारने के एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया.कोतवाली थानाध्यक्ष कुमार कौशलेंद्र अकेला ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी सुमन से पूछताछ की जा रही है. यह मामला जनवरी महीने में से जुड़ा है.

2:21 PM. 11 Mar 22 2:21 PM. 11 Mar

स्कूली छात्रा से दुष्कर्म मामले में 20 वर्ष की कैद और जुर्माना

पटना. पॉक्सो एक्ट के विशेष जज अवधेश कुमार की अदालत द्वारा 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त राजीव नगर निवासी दीपक कुमार को 20 वर्ष का कठोर कारावास व 15 हजार की अर्थदंड की सजा दी गयी है. विशेष कोर्ट ने पीड़ित छात्रा को बिहार सरकार द्वारा विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से छह लाख रुपये मुआवजे के रूप में भी देने का निर्देश दिया.

2:21 PM. 11 Mar 22 2:21 PM. 11 Mar

महिला थाने में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज

गया. गुरारू इलाके में हुए एक महिला के साथ दुष्कर्म मामले में गुरुवार को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. वहीं, घायल अवस्था में पीड़िता को मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन, वहां इलाज करने से डॉक्टरों इन्कार कर दिया. अस्पताल अधीक्षक की पहल पर पीड़िता का इलाज शुरू हुआ. इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. परिजनों का कहना है कि गुरारू थाने में उनकी शिकायत नहीं सुनी गयी.

2:21 PM. 11 Mar 22 2:21 PM. 11 Mar

फरार दो आरोपितों की तलाश में छापेमारी

पटना. गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनीसाबाद गोलंबर के पास स्थित मोबाइल दुकान में मोबाइल कंपनी के प्रमोटर मंगलेश को गोली मारने के मामले में फरार दो आरोपितों की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है. मिली जानकारी के अनुसार पटना सिटी समेत अन्य इलाको में छापेमारी हुई है. बाजार समिति का सोनू और शिव कुमार मामले में फरार है. फिलहाल इस मामले में चितकोहरा अंबेदकर चौक के आलोक कुमार और उसकी पत्नी शोहरत जहां जेल में बंद है.

2:21 PM. 11 Mar 22 2:21 PM. 11 Mar

12 तक रिजल्ट कार्ड में करा सकते हैं संशोधन

पटना. बिहार बोर्ड ने कहा है कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी)-2019 में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डीइओ कार्यालय से प्राप्त करेंगे. रिजल्ट संबंधित जिले के जिला पदाधिकारियों को भेज दिया गया है. रिजल्ट कार्ड का वितरण डीइओ द्वारा किया जायेगा. जिन अभ्यर्थियों ने अब तक रिजल्ट कार्ड प्राप्त नहीं किया है, वे एडमिट कार्ड की छायाप्रति और फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति के साथ डीइओ से इसे प्राप्त कर सकते हैं.

7:35 AM. 11 Mar 22 7:35 AM. 11 Mar

सभी पंचायत प्रतिनिधियों को आर्म्स लाइसेंस देने का आदेश

पटना. राज्य सरकार ने सभी पंचायती राज प्रतिनिधियों को आर्म्स लाइसेंस देने का आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि पंचायती राज जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने से संबंधित आवेदनों का निष्पादन नियमानुसार करें. गृह विभाग ने इससे संबंधित लिखित आदेश सभी जिलों के डीएम और एसएसपी या एसपी को दिया है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >