Bihar Breaking News : एसडीओ की गाड़ी पर बोला हमला, बच्चे को ठोकर लगने पर उग्र हुए ग्रामीण

Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
9:40 PM. 11 Feb 22 9:40 PM. 11 Feb

एसडीओ की गाड़ी पर बोला हमला, बच्चे को ठोकर लगने पर उग्र हुए ग्रामीण

जमुई. आक्रोशित ग्रामीणों ने बीएसएनएल के एसडीओ की गाड़ी पर हमला बोल दिया है. उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. बताया जा रहा है कि बांका बीएसएनएल के SDO शिशिर कुमार अपने सहयोगी के साथ पटना जा रहे थे. वे झाझा में रहनेवाले अपने सहयोगी मिलने जैसे ही वे आगे बढ़े कटहराटांड के पास पहुंचे अचानक उसकी गाड़ी के आगे एक बच्चा दौड़कर आ गया. जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया. इसके बाद लोग उग्र हो गये.

9:40 PM. 11 Feb 22 9:40 PM. 11 Feb

दो लोगों के शव बरामद

अररिया के फारबिसगंज इलाके में अलग अलग जगहों पर मिले दो लोगों के शव

9:40 PM. 11 Feb 22 9:40 PM. 11 Feb

पिता और पुत्र ने कोर्ट में किया सरेंडर

मधुबनी- राजनगर में भूमि विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पिता और पुत्र ने कोर्ट में किया सरेंडर

9:40 PM. 11 Feb 22 9:40 PM. 11 Feb

पटना जंक्शन के पास बनेगा मॉल

पटना जंक्शन के पास रेलवे लोको कॉलोनी के 5514 वर्ग मीटर में शॉपिंग मॉल, 1847 वर्ग मीटर में 59 रेलवे क्वार्टर का विकास किया जाएगा

9:40 PM. 11 Feb 22 9:40 PM. 11 Feb

शराब की चार भट्टियों को किया ध्वस्त

मुंगेर उत्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन की मदद से दियारा इलाके में चलाया अभियान, शराब की चार भट्टियों को किया ध्वस्त

9:40 PM. 11 Feb 22 9:40 PM. 11 Feb

पीड़ित युवती को मिल रही है धमकी

मुजफ्फरपुर में युवती से दुष्कर्म का मामला, थाने में शिकायत करने पर पीड़ित युवती को मिल रही है धमकी, रिश्तेदार पर दुष्कर्म का आरोप, मोतीपुर थाना क्षेत्र का मामला.

9:40 PM. 11 Feb 22 9:40 PM. 11 Feb

केंद्र सरकार से कोटा बढ़ाने का आग्रह

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में मक्का का काफी उत्पादन होता है, मक्का से इथनॉल बनाने के लिए उत्पादन का कोटा बढ़ाने की जरूरत है, केंद्र सरकार कोटा बढ़ाए मेरा आग्रह है.

9:40 PM. 11 Feb 22 9:40 PM. 11 Feb

मधुबनी पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला

मधुबनी पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला. 13 थानेदार और सर्किल इंस्पेक्टर इधर से उधर एसपी डॉ सत्यप्रकाश के आदेश पर हुआ तबादला.

9:40 PM. 11 Feb 22 9:40 PM. 11 Feb

राजभवन मार्च 15 फरवरी को

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर एलजेपी रामविलास गुट का राजभवन मार्च, 15 फरवरी को चिराग पासवान के नेतृत्व में करेंगे मार्च

9:40 PM. 11 Feb 22 9:40 PM. 11 Feb

गांधी मैदान थाना क्षेत्र में व्यक्ति का मिला शव

पटना- गांधी मैदान थाना क्षेत्र में व्यक्ति का मिला शव, आधारशिला कॉम्पलेक्स के बाहर मिला शव, परिजनों ने मौके पर पहुंचकर किया हंगामा

9:40 PM. 11 Feb 22 9:40 PM. 11 Feb

बोधगया ब्लास्ट मामले में स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा, दलाई लामा पर हमले की थी साजिश

साल 2018 के जनवरी महीने में बोधगया में दलाई लामा के कार्यक्रम के दौरान हुए ब्लास्ट की साजिश में शामिल आखिरी आरोपित जेहीदुल इस्‍लाम को भी पटना की NIA कोर्ट ने सजा सुना दी. शुक्रवार को NIA कोर्ट के विशेष न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा ने बांग्लादेशी जहीदुल इस्लाम को 10 साल के कारावास की सजा सुनाने के साथ ही 38 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. बोधगया ब्लास्ट कांड में शामिल 9 से 8 आरोपितों ने बीते 10 दिसंबर को कोर्ट में आवेदन देकर अपना अपराध स्वीकार किया था.

9:40 PM. 11 Feb 22 9:40 PM. 11 Feb

गोपालगंज में सीएसपी संचालक पर फायरिंग

गोपालगंज में सीएसपी संचालक पर फायरिंग. लूट की वारदात का विरोध करने पर फायरिंग. बैकुंठपुर थाना के पकड़ी मोड़ के पास फायरिंग. दिघवा दुबौली में बैंक से लौटने के दौरान लूटपाट.

9:40 PM. 11 Feb 22 9:40 PM. 11 Feb

NDA में तकरार महज नेताओं की बयानबाजी, आरसीपी का बड़ा बयान

आर सीपी सिंह ने कहा है कि स्पेशल स्टेटस की मांग पुरानी है. विकास के लिए जो जरुरी है वही होनी चाहिए. NDA में तकरार महज नेताओं की बयानबाजी है. परिवारवाद वाले जाति गणना पर मचा रहे हैं शोर.

9:40 PM. 11 Feb 22 9:40 PM. 11 Feb

बिहार में निवेश को लेकर काफी कुछ करने की जरूरत

बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में उद्योग को लेकर काफी काम हुआ है. निवेश को लेकर काफी कुछ करने की जरूरत है. हम लोग काफी मजबूती से काम कर रहे हैं. जो जिम्मेदारी मिल रही है, उसे पूरा कर रहे हैं.

9:40 PM. 11 Feb 22 9:40 PM. 11 Feb

मुंगेर में रेल और सड़क पुल का उद्घाटन, बोले नीतीश कुमार- दीप जलाना न भूलें

मुंगेर में रेल और सड़क पुल का उद्घाटन का उदघाटन कर दिया गया है. इस अवसर पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि शिलान्यास पर लोगों ने मनाया था उत्सव तो उद्घाटन होने पर भी दीप जलाना न भूलें. गंगा में पुलों के निर्माण से बेहद खुशी है. केंद्रीय मंत्री रहते पुलों को पास कराया था. आज काम पूरा होने पर संतोष हो रहा है.

2:07 PM. 11 Feb 22 2:07 PM. 11 Feb

कोर्ट ने राज्य सरकार से जबाब मांगा 

पटना . हाई कोर्ट ने सेवा निवृत्ति के बाद भी बिहार फार्मेसी कौंसिल के रजिस्ट्रार पद पर बने रहने को चुनौती देने वाली लोकहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से सोमवार 14 फरवरी तक जबाब तलब किया है. मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश एस कुमार की खंडपीठ ने उमा शंकर शर्मा द्वारा दायर लोकहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया है. कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा कि अगर 14 फरवरी तक कोई जबाब नहीं दायर किया जाता है तो रजिस्ट्रार के कार्य करने पर हाई कोर्ट रोक लगा देगा.

2:07 PM. 11 Feb 22 2:07 PM. 11 Feb

बोलेरो सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटे लाखों रुपये

मनेर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात कई जगहों पर बोलेरो सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर राहगीरों से लूटपाट की. अपराधियों ने हथियार के बल पर लाखों की लूटपाट और छिनतई की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बोलेरो सवारों ने हथियार व स्तूरा दिखाकर महुआरी बगीचा निवासी शिक्षक आदित्य पासवान से नगद 24 हजार रुपए व बाइक की चाबी लूट ली. दूसरी घटना कठोतिया खुर्द निवासी अमोद सिंह से मोबाइल व सोने का लॉकेट छीन लिया. तीसरी घटना सत्तर आजाद नगर महादलित बस्ती के सूरज मांझी के घर में घुसकर चार बकरी व गहना लूट ले गए. चौथी घटना पटना रूपसपुर शादी से वापस लौटने के दौरान सराय के पास बाइक सवार महिला पिंकी देवी से सोने का ढोलना लूट लिया.

2:07 PM. 11 Feb 22 2:07 PM. 11 Feb

23-24 फरवरी की जगह अब 28-29 मार्च को बैंककर्मी करेंगे हड़ताल

पटना. सरकारी बैंककर्मियों की 23 और 24 फरवरी को होने वाली हड़ताल स्थगित कर दी गयी है. अब यह हड़ताल 28 और 29 मार्च को होगी. इसकी जानकारी बिहार प्रोविंसियल बैंक इम्प्लाइज एसो. के महासचिव अनिरुद्ध कुमार ने दी. यह हड़ताल बैंकों के निजीकरण के विरोध में होनी है.

2:07 PM. 11 Feb 22 2:07 PM. 11 Feb

एमबीए के छात्रों को मिला 30.50 लाख तक का पैकेज

बोधगया. आईआईएम बोधगया के एमबीए बैच 2020-2022 के 100 प्रतिशत स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हुआ है. उद्योग जगत के 100 प्रसिद्ध ब्रांडों ने बिहार के एकमात्र आईआईएम के 184 स्टूडेंट्स में विश्वास जताया है. कोविड-19 के बावजूद छठे बैच को 30.50 लाख प्रतिवर्ष का सबसे अधिक घरेलू पैकेज मिला है. कैरियर विकास प्रकोष्ठ के के माध्यम से इस बार 12.31 लाख रुपये वार्षिक का औसत पैकेज दर्ज किया गया. प्लेसमेंट में बैंकिंग, बीएफएसआई और फिनटेक, कंसल्टेंसी, मैन्युफैक्चरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आइटी), एनालिटिक्स से लेकर ऑनलाइन सर्विसेज, रियल एस्टेट व एडटेक आदि विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने हिस्सा लिया.

2:07 PM. 11 Feb 22 2:07 PM. 11 Feb

21 अप्रैल को हेडमास्टर पद पर भर्ती के लिए नियम पर सुनवाई

पटना हाइकोर्ट में राष्ट्रीयकृत प्राथमिक विद्यालयों में हेडमास्टर के पद पर भर्ती के लिये नियम के तहत निर्धारित शर्तों को लागू किये जाने को लेकर दायर याचिका पर गुरुवार को आंशिक सुनवाई हुई. अब यह सुनवाई 21 अप्रैल को होगी. कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह इस मामले में चार सप्ताह में विस्तृत हलफनामा दायर करे. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को भी कहा कि सरकार द्वारा दिये गये जवाब का प्रतिउत्तर अगर वह चाहे, तो उसके दो सप्ताह में अंदर दे सकता है, ताकि 21 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई हो सके.

2:07 PM. 11 Feb 22 2:07 PM. 11 Feb

सीए का रिजल्ट जारी

पटना. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (आइसीएआइ) ने सीए 2021 फाइनल और सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा परिणाम विभिन्न वेबसाइटों icai.nic.in, icaiexam.icai.org और caresults.icai.org पर देखे जा सकते हैं. सीए फाइनल ओल्ड एंड न्यू कोर्स और सीए फाउंडेशन 2021 के परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गये हैं. मेरिट सूची भी जारी कर दी गई है और पास होने के लिये हर विषय में न्‍यूनतम 40 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे.

2:07 PM. 11 Feb 22 2:07 PM. 11 Feb

एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम ने 25 भट्ठियों को किया ध्वस्त

पटना. उत्पाद विभाग व सेंट्रल एएलटीएफ (एंटी लिकर टास्क फोर्स) की टीम ने जुराखन टोला, मगरपाल, सादिकपुर दियारा और मनेर में शराब के खिलाफ छापेमारी की. टीम ने छापेमारी कर 25 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया. इसके अलावे 550 लीटर चुलाई शराब जब्त किया.

2:07 PM. 11 Feb 22 2:07 PM. 11 Feb

पटना में फ्लैट से शराब व हथियार के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

पटना. पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने 90 फुट स्थित न्यू बाइपास के किनारे स्थित शालिनी सदन के एक फ्लैट से तीन आरोपितों को विदेशी व देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. कमरे से एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस भी बरामद किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार कमरे से कई सारे दस्तावेज भी मिले हैं. सभी के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News : बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >