बिहार में लगान वसूली, दाखिल-खारिज समेत इन राजस्व कार्यों में ढिलाई पर मिलेगी सजा, आदेश जारी

Bihar Bhumi: बिहार में राजस्व कार्यों जैसे कि लगान वसूली, दाखिल-खारिज, ई-मापी समेत अन्य कार्यों में ढिलाई बरतने वाले पर कार्रवाई की जाएगी. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने साफ कहा है कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Bihar Bhumi: बिहार के अंचलाधिकारियों को एक बार फिर आदेश जारी कर दिया गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने 537 अंचलाधिकारियों के साथ बैठक की. इसी बैठक में प्रधान सचिव ने राजस्व कार्यों में ढिलाई पर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही. साथ ही भू-लगान वसूली, दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस और ई-मापी के मामलों की समीक्षा कर सभी का निष्पादन तय समय पर करने का निर्देश दिया.

प्रधान सचिव ने और क्या-क्या कहा?

प्रधान सचिव ने लगान वसूली में अच्छा करने वाले अंचलाधिकारियों की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य निष्पादन के उद्देश्य से अंचल कार्यालयों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के मद में राशि उपलब्ध कराई गई है. सभी अंचलाधिकारियों को इसके उपयोग का निर्देश दिया. जानकारी के मुताबिक, राजस्व प्रशासन को और ज्यादा पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए डिजिटल डायरी की व्यवस्था लागू की जा रही है.

यह डायरी राजस्व कर्मचारियों और अमीनों दोनों के लिए होगी, जिसमें उनकी तरफ से हर रोज किए जाने वाले कार्यों के पूरे डिटेल को दर्ज किया जाएगा. अंचलाधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि वे हर रोज इन डायरियों का अवलोकन (Observation) करें, ताकि कार्यों की नियमित निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके.

जल्द किया जाएगा शिकायतों का निपटारा

जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान सचिव गोपाल मीणा ने कहा कि जनशिकायत पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों का जल्द और प्रभावी समाधान जरूरी है. इनका समाधान समय सीमा के अंदर करने का निर्देश दिया.

क्या कहना है डिप्टी सीएम का?

उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि राजस्व से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार में लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी. भू-लगान वसूली, दाखिल-खारिज, परिमार्जन और ई-मापी जैसे कार्य सीधे आम जनता से जुड़े हैं, इसलिए इनका समय के साथ और पारदर्शी समाधान हर हाल में सुनिश्चित करना होगा.

Also Read: अब आसमान से रहेगी अपराधियों पर नजर, बिहार पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >