विधानसभा मॉनसून सत्र: सिर्फ 8 मिनट ही चली सदन की कार्यवाही, विधान परिषद भी 15 मिनट में स्थगित, जानिए क्या-क्या हुआ

Bihar Monsoon Session: बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज चौथा दिन है. छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर बवाल से सदन की कार्यवाही शुरू हुई. लेकिन विधानसभा की कार्यवाही सिर्फ 8 मिनट और विधान परिषद की मात्र 15 मिनट ही चल सकी. विधायकों और विधान पार्षदों के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.

Bihar Monsoon Session: आज बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र हंगामेदार रहा. सदन की कार्यवाही की शुरुआत और अंत दोनों विधायकों और विधान पार्षदों के हंगामे से हुई. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही बैनर-पोस्टर लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान उन्होंने बुधवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया.

विधानसभा में क्या-क्या हुआ?

बिहार विधानसभा की बात करें तो, सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्ष ने छात्रों के मुद्दे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. दूसरी तरफ बीजेपी विधायक ने कहा, प्रदर्शन करने वाले छात्र नहीं गुंडे थे. विधायक श्याम बाबू यादव ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान उन पर और उनके सुरक्षाकर्मियों पर हमला हुआ. उनका कहना था कि अगर हालात और बिगड़ते तो उनकी जान भी जा सकती थी.

बीजेपी विधायक श्याम बाबू यादव के बाद बयान के बाद विपक्ष और भड़क गया. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई. इस दौरान बात हाथापाई तक आ गई. विधायकों को विरोध को देखते हुए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. इस तरह से सिर्फ 8 मिनट ही कार्यवाही चल सकी.

छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े हर एक अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधान परिषद में क्या-क्या हुआ?

बिहार विधान परिषद में भी विधान पार्षदों ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे को ही उठाया. बीजेपी एमएलसी ने कहा, कल जिस तरह से मुझ पर और मेरी गाड़ी पर हमला किया गया, वो हरगिज छात्र नहीं हो सकते हैं. इस दौरान आरजेडी के एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कार्यस्थगन का प्रस्ताव लाया.

साथ ही सदन में मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के साथ उनकी नोंकझोंक भी हुई. आरजेडी एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा, ये छात्र आंदोलन है. जेपी आंदोलन की तरह छात्रों को जेल भेजा जा रहा है. आरजेडी एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी के कार्यस्थगन की मांग को सभापति ने अस्वीकार कर दिया. इसके बाद भी वे कार्यस्थगन के प्रस्ताव को पढ़ते रहे.

इसके बाद जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार और बीजेपी के एमएलसी दिलीप जायसवाल ने आपत्ति शुरू कर दी. देखते ही देखते सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से नारेबाजी हुई. सभापति खड़े होकर शांत कराने की कोशिश किए. लेकिन आखिर में सजन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. इस तरह से सिर्फ 15 मिनट ही विधान परिषद की कार्यवाही चली.

Also Read: 'विद्यार्थी की आड़ में कुछ आतंकवादी घुस आए', BJP नेता ने छात्रों के प्रदर्शन को लेकर किया खुलासा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >