चंदन मिश्रा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, यहां रची गई थी हत्या की पूरी साजिश… मुख्य आरोपी ‘बादशाह’ समेत 4 हिरासत में

Chandan Mishra Murder Case: चंदन मिश्रा हत्याकांड में पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. मामले में मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ ‘बादशाह’ समेत 4 को हिरासत में लिया गया है. आज इस हत्याकांड से जुड़ी कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से पूरी जानकारी दी गई.

Chandan Mishra Murder Case: बक्सर के गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड को लेकर पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. घटना के बाद से ही पटना पुलिस एक्शन मोड में थी. सीसीटीवी फुटेज, गुप्त सूचनाओं और कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही थी. जिसके बाद अब घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ ‘बादशाह’ समेत 4 को हिरासत में लिया गया है. आज पटना पुलिस की ओर से मामले में की गई कार्रवाई को लेकर पूरी जानकारी दी गई.

4 आरोपियों को लिया हिरासत में

पटना पुलिस की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि, संयुक्त कार्रवाई में कोलकाता पुलिस और कोलकाता STF के सहयोग से मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ ‘बादशाह’ को कोलकाता से हिरासत में लिया गया है. साथ ही, निशु खान सहित अन्य 2 को भी हिरासत में लिया गया है.

निशु खान के घर रची गई थी साजिश

मामले में बड़ा खुलासा करते हुए यह बताया गया कि, प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला कि, निशु खान के आवास पर ही चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश रची गई थी. वहीं, घटना को अंजाम मुख्य रूप से तौसीफ उर्फ ‘बादशाह’ द्वारा दिया गया. इसके अलावा घटना को लेकर अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ जारी है. सभी हिरासत में लिए गए अभियुक्तों को विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत पटना लाने की कार्रवाई की जा रही है.

कोलकाता पुलिस और STF से मिली मदद

बता दें कि, घटना में कार्रवाई को लेकर कोलकाता पुलिस और कोलकाता STF का अत्यंत सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ. कोलकाता पुलिस द्वारा एक टीम का गठन भी किया गया , जिसने पटना पुलिस को लगातार सक्रिय सहयोग प्रदान किया. इस तरह से बड़ी कार्रवाई चंदन मिश्रा हत्याकांड में की गई.

अस्पताल में हुई थी हत्या

बता दें, चंदन मिश्रा 3 जुलाई को पेरोल पर बाहर आया था और 18 जुलाई तक उसे दोबारा जेल लौटना था. लेकिन, 17 जुलाई को अस्पताल में दिनदहाड़े उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस आरा, बक्सर, गया और झारखंड के कई हिस्सों में लगातार छापेमारी कर रही थी. जिसके बाद 4 आरोपियों को हिसरात में लेने की पुष्टि पटना पुलिस की ओर से की गई.

Also Read: Sawan 2025: दिल की धड़कने और चेहरे से पता चलेगा कांवरियों की संख्या, बिहार में यहां लगी मशीनें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >