बेगूसराय से फरार अपराधी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, पटना पुलिस रिमांड पर लेगी

बेगूसराय के फरार अपराधी आदित्य राज को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। उस पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के कई मामले पटना और बेगूसराय में दर्ज हैं।

Patna Crime News : बेगूसराय के फरार अपराधी आदित्य राज उर्फ राजा कुमार को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया. आदित्य पर पटना के अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज हैं, जिस कारण पटना पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.

बेगूसराय पुलिस की सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिला पुलिस से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने कार्रवाई की. आदित्य राज बेगूसराय नगर थाना कांड संख्या 323/26 में फरार था. उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हैं.

तीन मामलों में दर्ज है नाम

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ बेगूसराय और पटना जिले के कई थानों में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत तीन मामले दर्ज हैं. इस वजह से उसकी गिरफ्तारी को पटना के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

स्थानीय पुलिस के सहयोग से दबोचा

एसटीएफ को आरोपित के बेगूसराय में होने की सूचना मिली थी. इसके बाद विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उसे दबोच लिया. आदित्य राज उर्फ राजा कुमार बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

पटना के मामलों की जानकारी जुटा रही पुलिस

पुलिस अब आरोपित के आपराधिक रिकॉर्ड और पटना जिले में दर्ज मामलों के संबंध में जानकारी जुटा रही है. पटना पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, ताकि उसके आपराधिक नेटवर्क और पूर्व की घटनाओं में उसकी भूमिका के बारे में जानकारी मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आनंद कुमार कौशिक

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >