गोदाम में रखा पांच लाख का प्रतिबंधित कफ सीरप जब्त

patna news: पटना सिटी. उत्पाद मद्य निषेध विभाग की टीम ने अगमकुआं थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी कुम्हरार में गोदाम में भंडारण कर रखे गये 35 कार्टन से 3500 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद किया है.

पटना सिटी. उत्पाद मद्य निषेध विभाग की टीम ने अगमकुआं थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी कुम्हरार में गोदाम में भंडारण कर रखे गये 35 कार्टन से 3500 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद किया है. जिसकी अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये से अधिक है. टीम ने गोदाम को सील कर दिया है. उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक मद्य निषेध कुलवंत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने वहां पर छापेमारी की.

गोदाम की तलाशी ली गयी, तो उसमें 35 कार्टन में रखे 3500 बोतल से 350 लीटर प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद किया गया. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. सहायक उत्पाद आयुक्त ने बताया कि जब्त किये गये कफ सिरप की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये है.

सहायक उत्पाद आयुक्त ने बताया कि जब्त किये गये कफ सीरप के मामले के बाद प्रतिबंध दवा के कारोबार में जुटे धंधेबाजों की तलाश में छापेमारी होगी. टीम यह भी पता लगाने में लगी है कि यहा प्रतिबंधित कफ सीरप कहा से लाया गया है.

11 पुड़िया स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

दानापुर. पुलिस ने रविवार की रात नशे के तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया. थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 11 पुड़िया स्मैक के साथ दो नाबालिग आरोपित को गिरफ्तार किया है. पुलिस पकड़े गए दोनों से पूछताछ कर रही है.

पूछताछ के बाद कई मामले सामने आ सकते हैं. एएसपी भानू प्रताप सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गयी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्मैक की डिलेवरी की जाती है.

सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर एक टीम गठित की गयी. कार्रवाई के दौरान स्मैक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया. पुलिस को शहर में स्मैक बेचे जाने की सूचना लगातार मिल रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >