बांकीपुर उपचुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया मतदान, सुरक्षा, सुशासन और बच्चों के भविष्य को बनाया मुद्दा

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में महिला मतदाताओं ने भारी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सुरक्षा, सुशासन और बच्चों का भविष्य मुख्य मुद्दे रहे, जिसके आधार पर उन्होंने अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव किया.

पटना से अमृता सिंह की रिपोर्ट

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में महिला मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. कई महिलाओं ने घर का काम और जलपान तैयार करने के बाद मतदान किया, जबकि कई ने पहले मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई.

सुरक्षा, सुशासन और बच्चों का भविष्य रहा सबसे बड़ा मुद्दा

बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल और सेंट जेवियर्स स्कूल सहित कई मतदान केंद्रों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही. महिला मतदाताओं ने बताया कि इस चुनाव में उनके लिए सुशासन, महिलाओं की सुरक्षा, बच्चों का उज्ज्वल भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सबसे अहम मुद्दे हैं. उनका कहना था कि वे ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव चाहती हैं, जो शिक्षा, रोजगार और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करे.

बहुओं ने बुजुर्ग महिलाओं को पहुंचाया मतदान केंद्र

मतदान के दौरान बुजुर्ग महिलाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला. चलने-फिरने में कठिनाई के बावजूद कई वृद्ध महिलाएं अपने परिवार की मदद से मतदान केंद्र पहुंचीं. पटना वीमेंस कॉलेज मतदान केंद्र पर आशा देवी अपनी बहू के साथ मतदान करने पहुंचीं. बहू ने पहले सास को मतदान कराया और फिर स्वयं अपने मतदान केंद्र जाकर वोट डाला.

ई-रिक्शा से पहुंचे बुजुर्ग दंपती, निभाया लोकतांत्रिक दायित्व

पटना वीमेंस कॉलेज मतदान केंद्र पर पहुंचे बुजुर्ग दंपती आशा देवी और दिनेश शाह ने बताया कि वे अकेले रहते हैं, फिर भी मतदान के प्रति उनका उत्साह कम नहीं हुआ. दोनों ई-रिक्शा से मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट की कीमत होती है और मतदान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है.

जात-पात नहीं, विकास और सुशासन के नाम पर डाला वोट

एएन कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंची जोया ने कहा कि उन्होंने जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास, सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान किया है. उनका मानना है कि बिहार के बेहतर भविष्य के लिए योग्य और ईमानदार नेतृत्व का चयन जरूरी है. उन्होंने कहा कि पूजा-पाठ के बाद सबसे पहले मतदान करना उनकी प्राथमिकता थी, क्योंकि मतदान ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >