बांकीपुर उपचुनाव: आईजी, डीएम और एसएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

पटना प्रशासन और पुलिस बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है. वरिष्ठ अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की.

Bankipur By-election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र माहौल में संपन्न कराने के लिए पटना प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है. गुरुवार को पुलिस महानिरीक्षक (केंद्रीय क्षेत्र, पटना) जीतेंद्र राणा, जिलाधिकारी डॉ. कुंदन कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया.

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, सुरक्षा व्यवस्था और चुनावी तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की.

पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

वरिष्ठ अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को निष्पक्षता, सतर्कता और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, मतदाताओं को प्रभावित करने अथवा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन का कहना है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी संवेदनशील और महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >