23 जनवरी से पटरी पर दौड़ेगी बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस, पटना के रास्ते कोलकाता जाना हुआ आसान

Amrit Bharat Express: बनारस से सियालदह के बीच अत्याधुनिक सुविधाओं वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा 23 जनवरी से शुरू हो रही है. यह ट्रेन पटना, डीडीयू और आसनसोल के रास्ते हफ्ते में तीन दिन चलेगी. 18 कोचों वाली यह ट्रेन यात्रियों को कम किराए में तेज और आरामदायक सफर मुहैया कराएगी.

Amrit Bharat Express: पटना और बनारस से कोलकाता की यात्रा करने वाले लोगों के लिए रेलवे ने एक बहुत बड़ी सुविधा शुरू की है. डीडीयू, पटना, जसीडीह और आसनसोल के रास्ते बनारस और सियालदह के बीच चलने वाली अत्याधुनिक सुविधाओं वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस अब पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है. इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जनवरी को किया था, लेकिन आम यात्रियों के लिए इसकी नियमित सेवा 23 जनवरी से शुरू होने जा रही है.

टाइम टेबल जानिए

रेलवे द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार गाड़ी संख्या 22588 बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस 23 जनवरी से हर रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को बनारस से रात 10:10 बजे निकलेगी. यह ट्रेन रात 11:10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी और वहां से चलकर रात के 1:58 बजे पटना जंक्शन आएगी. इसके बाद यह सुबह 5:00 बजे जसीडीह, 5:19 बजे मधुपुर और 6:17 बजे आसनसोल होते हुए सुबह 09:55 बजे सियालदह पहुंचेगी. इस समय सारणी को इस तरह बनाया गया है कि यात्री रात भर का सफर तय कर सुबह अपने गंतव्य तक पहुंच सकें.

वापसी की यात्रा में गाड़ी संख्या 22587 सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को सियालदह से शाम 7:30 बजे रवाना होगी. वापसी में यह रात 9:19 बजे दुर्गापुर और 9:42 बजे आसनसोल रुकेगी. इसके बाद यह रात 10:35 बजे मधुपुर और 10:56 बजे जसीडीह पहुंचेगी. अगले दिन तड़के 2:43 बजे यह पटना जंक्शन पहुंचेगी और सुबह 6:10 बजे डीडीयू होते हुए सुबह 7:20 बजे बनारस पहुंचेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या-क्या सुविधा मिलेगी

अमृत भारत एक्सप्रेस की सबसे बड़ी विशेषता इसकी लेटेस्ट बनावट और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं हैं. इस पूरी ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं, जिनमें सामान्य और मध्यम वर्ग के यात्रियों का विशेष ख्याल रखा गया है. इसमें स्लीपर के 8 कोच और जनरल के 8 कोच शामिल हैं. इसके अलावा दिव्यांगों और गार्ड के लिए 2 विशेष कोच भी जोड़े गए हैं.

इसे भी पढ़ें: पटना हॉस्‍टल कांड: नीतीश कुमार के लिए बिहार की हर बेटी अपनी बेटी, बोले अशोक चौधरी- 2-3 दिनों में होगा पूरा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >