बख्तियारपुर-रजौली सड़क को बनाया जायेगा फोरलेन

पटना : राज्य की बहुप्रतीक्षित बख्तियारपुर-रजौली सड़क को फोरलेन बनाने की परियोजना के तीसरे चरण का टेंडर गुरुवार को खुलेगा. वहीं ,दूसरे चरण का टेंडर बुधवार को खुला. इसे नौ बड़ी कंपनियों ने भरा है और सड़क को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव दिया है.

पटना : राज्य की बहुप्रतीक्षित बख्तियारपुर-रजौली सड़क को फोरलेन बनाने की परियोजना के तीसरे चरण का टेंडर गुरुवार को खुलेगा. वहीं ,दूसरे चरण का टेंडर बुधवार को खुला. इसे नौ बड़ी कंपनियों ने भरा है और सड़क को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव दिया है.

दोनों चरणों के टेंडर पर तकनीकी मूल्यांकन के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के माध्यम से निर्माण एजेंसी का चयन किया जायेगा. दोनों चरणों में करीब 99 किलोमीटर की लंबाई में करीब 3000 करोड़ रुपये की लागत से सड़क के फोरलेन का निर्माण होना है.

सूत्रों का कहना है कि बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली सड़क पटना जिला के बख्तियारपुर और नवादा जिला के रजौली के पैकेज संख्या दो के तहत लगभग 47 किमी लंबी सड़क की चौड़ाई बढ़ेगी. इसके साथ ही तीसरे चरण के तहत करीब 52 किलोमीटर की लंबाई में सड़क को फोरलेन बनाया जायेगा.

सूत्रों का कहना है कि रजौली से बख्तियारपुर सड़क की कुल लंबाई 107 किमी है जिसे तीन भाग में बांटा गया है. पहला चरण बिहार-झारखंड की सीमा से सटे दीबौर से हरदिया तक है. इसके लिए हाल ही में निर्माण एजेंसी का चयन किया गया है.

दूसरा चरण हरदिया से खराट तक तो तीसरा चरण खराट से बख्तियारपुर (पटना) तक का है. तीसरे चरण में बिहारशरीफ शहर, मोरा तालाब, धमौली और हरनौत बाजार में एलिवेटेड रोड का निर्माण प्रस्तावित है.

posted by ashish jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >