PHOTOS: जन्माष्टमी पर पटना पहुंचे बी प्राक, कृष्णोत्सव में पंजाबी गानों से बिखेरा सुरों का जादू, अशोक चौधरी के लिए गाया खास गाना

1 / 8
PHOTOS: जन्माष्टमी पर पटना पहुंचे बी प्राक, कृष्णोत्सव में पंजाबी गानों से बिखेरा सुरों का जादू, अशोक चौधरी के लिए गाया खास गाना
फुल स्क्रीन में देखें

जन्माष्टमी पर पटना पहुंचे पंजाबी सिंगर बी प्राक

कृष्णोत्सव के मंच पर बी प्राक ने अपनी जादुई आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया. मंत्री अशोक चौधरी के साथ मंच पर आकर और उनके लिए खास गाना गाकर उन्होंने महफ़िल लूट ली. पूरा माहौल संगीत और भक्ति के रंग में रंग गया.

2 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

बी प्राक की लाइव परफॉर्मेंस ने जीता दिल

कृष्णोत्सव के मंच पर बी प्राक ने अपनी शानदार आवाज में लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी. उनकी परफॉर्मेंस के दौरान दर्शक झूमते और तालियां बजाते नजर आए.

3 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

बी प्राक ने अशोक चौधरी को मंच पर बुलाया

कार्यक्रम के दौरान बी प्राक ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी को मंच पर आमंत्रित किया. दोनों के मंच पर साथ आने से दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिला.

4 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

अशोक चौधरी के लिए सुनाया खास गाना

बी प्राक ने मंच पर अशोक चौधरी के लिए 'दिल तोड़कर हंसती हो मेरा' गाना सुनाया. इस दौरान मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया.

5 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

पटना में परफॉर्म करना बताया सौभाग्य

बी प्राक ने पटना में प्रस्तुति देने को अपने लिए सौभाग्य बताया. उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े मंत्री अशोक चौधरी और सांसद शांभवी चौधरी का आभार जताया.

6 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

दर्शकों के बीच दिखा जबरदस्त उत्साह

बी प्राक की प्रस्तुति के दौरान मिलर हाई स्कूल परिसर में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे. लोकप्रिय गीत शुरू होते ही लोगों का उत्साह और बढ़ गया और पूरा माहौल संगीत से गूंज उठा.

7 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

अक्षरा सिंह की भी की तारीफ

कार्यक्रम के दौरान बी प्राक ने भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह की भी जमकर तारीफ की. उनकी तारीफ सुनकर कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों में भी उत्साह देखने को मिला.

8 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

भक्ति और संगीत से सजा कृष्णोत्सव

कृष्णोत्सव का आयोजन भक्ति और संगीत के रंग में नजर आया. धार्मिक माहौल के बीच बी प्राक की लाइव परफॉर्मेंस कार्यक्रम का खास आकर्षण बनी रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >