मसौढ़ी में आत्महत्या कर रहे भतीजे को बचाने गयी फुआ को लगी गोली, रेफर

Patna News : मसौढ़ी के बरइठा स्थित श्राद्धकर्म में शामिल होने मायके पहुंची महिला को आत्महत्या की कोशिश कर रहे भतीजे को बचाने में गोली लग गयी.

बड़े भतीजे की पत्नी के श्राद्धकर्म में शामिल होने आयी थी मायके

संवाददाता, जहानाबाद/मसौढ़ी

मसौढ़ी के बरइठा स्थित श्राद्धकर्म में शामिल होने मायके पहुंची महिला को आत्महत्या की कोशिश कर रहे भतीजे को बचाने में गोली लग गयी. बुधवार को महिला को गोली लगने के बाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है. गोलीबारी की घटना के बाद स्थानीय पुलिस जांच में जुट गयी है. बताया जाता है कि पटना जिले के मसौढ़ी थाना अंतर्गत बरइठा गांव के रहने वाले बालेश्वर प्रसाद के बड़े पुत्र की पत्नी की मौत 10 दिन पूर्व हो गयी थी. भाभी की मौत के बाद उनका छोटा पुत्र धर्मेंद्र कुमार तनाव में था. श्रार्द्धकर्म में शामिल होने के लिए पटना जिले के धनरूआ थाना अंतर्गत चकसाई के रहने वाले सूर्य देव प्रसाद की पत्नी मुटूश देवी मायके आयी थी. इसी क्रम में बालेश्वर प्रसाद का छोटा पुत्र धर्मेंद्र बुधवार की शाम आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा. इसी क्रम में भतीजे को बचाने के लिए जब फुआ गयी, तो हथियार से गोली चल गयी और बाएं पैर में गोली जा लगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >