Attack On Police: बिहार पुलिस पर जानलेवा हमला, आरोपी को पकड़ने गई थी टीम, ASI की हालत गंभीर

Attack On Police: पटना के मरांची में पुलिस टीम पर हमला हुआ है. गिरफ्तारी के दौरान परिजनों ने पथराव और लाठी से हमला कर तीन पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया. एएसआई की हालत गंभीर बताई जा रही है. पढे़ं पूरी खबर…

Attack On Police: बिहार में आए दिन पुलिस पर हमले होते हैं. ताजा मामला पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर उसके परिजनों और समर्थकों ने जानलेवा हमला कर दिया. घटना रविवार रात को हुई जब पुलिस पुराने केस के आरोपी धनंजय सिंह उर्फ पोलु सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची थी. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी और उसका बेटा छत की रेलिंग से नीचे गिर पड़ा, जिससे गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला बोल दिया. इससे गांव में तनाव फैल गया और पुलिस बल को पीछे हटना पड़ा.

एएसआई की हालत गंभीर

इस हमले में दारोगा आदर्श कुमार, एएसआई शैलेंद्र कुमार सिंह और एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायलों को तत्काल मरांची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. डॉक्टर अभिलाषा कुमारी ने जानकारी दी कि एएसआई शैलेंद्र कुमार को सिर में गहरी चोट लगी है और उनकी हालत गंभीर है. अस्पताल में उनका इलाज जारी है. घटना के बाद पूरे गांव में भारी तनाव का माहौल है और किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

मरांची थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर पहले लाठियों से हमला किया गया, फिर पथराव शुरू हो गया. हमलावरों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-1) बाढ़ राकेश कुमार ने बताया कि मामले में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. गांव में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

ALSO READ: Bihar News: पूर्व मंत्री के सरकारी आवास में चोरी, नल-गद्दा-कूलर और तकिया ले गए चोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >